Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsGrand Gayatri Mahayagna and Addiction Liberation Yagna Held in Ghazipur with Enthusiastic Participation

कलश यात्रा से 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

Ghazipur News - गाजीपुर में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा 51 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ और व्यसन मुक्ति दीप महायज्ञ का आयोजन किया गया। पहले दिन सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने यज्ञ...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरSun, 5 Jan 2025 10:40 PM
share Share
Follow Us on
कलश यात्रा से 51 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ

गाजीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से शहर के ददरी घाट में श्री चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में 51 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ व व्यसन मुक्ति दीप महायज्ञ का आयोजन होगा। इस क्रम में रविवार को प्रथम दिवस सैकड़ो महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर नगर में कलश यात्रा निकाली। गायत्री महायज्ञ के यज्ञ स्थल श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण ददरी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। कलश यात्रा में शामिल होने के लिए दूर-दराज से महिलाएं, पुरुष व छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। शांतिकुंज हरिद्वार के यज्ञाचार्य ने विधि विधान से वैदिक मंत्रोंचार के बीच कलश देवता का पूजन व आवाहन किया। उसके बाद यज्ञ स्थल से श्रद्धालुओं को जल भरन व नगर भ्रमण के लिए रवाना किया गया। कलश यात्रा में शामिल पीतवस्त्र धारी माताओं- बहनों ने सिर पर कलश रखकर गायत्री माता का जय जयकार करते हुए गगन भेदी नारों से पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान महिलाओं ने चित्रगुप्त मंदिर से आम घाट, मिश्र बाजार, लाल दरवाजा होते हुए झुन्नु लाल चौराहे के रास्ते कलेक्टर घाट पहुंची। जहां पर जल भरन का कार्य संपन्न किया गया। उसके बाद वहां से कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची। इस अवसर पर त्रिलोकी नाथ पांडे, राज नारायण पांडे, माधुरी सिंह, क्षितिज श्रीवास्तव, पवन जी, श्याम जी, रविंद्र शास्त्री, लवहर यादव, उमेश यादव, रोली सिंह, ममता सिंह, माधुरी सिंह, दीनानाथ शर्मा, संजय पांडे, शिवम राय, आनंद सिंह मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें