Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsEmpowering Women through Self-Help Groups in Ghazipur Livelihood Mission Initiatives

आजीविका मिशन से जुड़कर समूह की महिलाएं हो रही स्वावलंबी

Ghazipur News - गाजीपुर में 2254 स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं, जिसमें 10,000 से अधिक महिलाएं जुड़ी हैं। आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। महिलाएं विभिन्न उत्पाद...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरTue, 25 Feb 2025 01:54 PM
share Share
Follow Us on
आजीविका मिशन से जुड़कर समूह की महिलाएं हो रही स्वावलंबी

गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में 2254 स्वयं सहायता समूह संचालित हो रही है। इन समूहों में करीब दस हजार से अधिक महिलाएं जुड़ी हुई है। शासन की ओर से महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए आजीविका मिशन के तहत योजनाएं संचालित की जा रही है। इसमें समूह की महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। महिलाएं अगरबत्ती, मोमबत्ती, टॉयलेट क्लीनर, हैंडवॉश, साबुन, डिर्टजेंट, दिया सहित अन्य उत्पाद तैयार कर रही है। आजीविका मिशन की ओर से समूह की महिलाओं को उत्पादों को बेचने के लिए मैन्यूफेक्चरिंग व मार्केटिंग की बारीकियां, सामान का आनलाइन भुगतान के बारे में प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। वहीं समूह की महिलाओं को अनाजों की बेहतर पैकिंग, घी, मसाले और विभिन्न त्योहारों पर महिलाओं को जोड़कर उन्हें आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला समन्वयक परितोष पाण्डेय ने बताया कि स्वयं सहायत समूह बनाकर महिलाए खुद आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। वहीं दूसरी महिलाओं को भी प्रेरित कर रही है। इन महिलाओं की ओर से तैयार किये गये उत्पादों का विक्रय करने के लिए हॉट बनाया जाएगा। इसके लिए शहर में स्थान चिंहित किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें