कुत्ते के काटने से पांच लोग हुए घायल
Gauriganj News - गौरीगंज में शाम को एक कुत्ते ने अचानक पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना से अफरातफरी मच गई और कुत्ता पुलिस स्टेशन की ओर भाग गया। घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार मिला, जहाँ सभी को एंटी...

गौरीगंज। शहर में शाम के समय अचानक एक कुत्ते ने लोगों को काटना शुरू कर दिया। कुत्ते ने पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। घटना से घंटों तक अफरातफरी मची रही। अचानक कुत्ता पुलिस स्टेशन की ओर गया और तब से गायब बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक कुत्ते को पकड़ा नहीं जा सका है। गुरुवार की शाम अचानक एक कुत्ते ने फलमंडी तिराहे पर चौक बाजार निवासी राशिद सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। इसके बाद एचडीएफसी बैंक के पास नगर पालिका कर्मी संजीव शर्मा व वार्ड संख्या 24 निवासी अधिराज सिंह को काट लिया। कुछ दूर आगे बढ़ने पर इसी वार्ड की नीतू और कुढ़ा निवासी प्रिया को काटकर घायल कर दिया। लोगों के दौड़ाने पर कुत्ता रेलवे स्टेशन की तरफ भाग गया। पशु चिकित्सक को सूचना देने के बाद घायलों को लेकर परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। सीएमएस डा. बीपी अग्रवाल ने बताया कि चार घायलों का उपचार किया गया है। एक घायल ने निजी अस्पताल में इलाज कराया है। स्थिति सामान्य होने के कारण सभी को घर भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।