Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsUP Board Results Pratigya Yadav Secures 10th Position in District Top 10

जिले की टॉपर को किया गया सम्मानित

Gangapar News - हडिया। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित परिणाम में विद्यालय की छात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 26 April 2025 04:58 PM
share Share
Follow Us on
जिले की टॉपर को किया गया सम्मानित

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल इंटरमीडिएट परीक्षा के घोषित परिणाम में विद्यालय की छात्रा प्रतिज्ञा यादव ने जनपद की टॉप 10 की सूची में दसवां स्थान प्राप्त किया है। छात्रा को सम्मानित करने के लिए विद्यालय में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में प्रतिज्ञा यादव को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। इंटर की परीक्षा में प्रतिज्ञा 92.6 %, प्रतीक्षा 91.8 %, राजशेखर 91.1 2%, प्राची 89%, आलोक कुमार 88.3% अनामिका 86.8 %, सुनैना 86.8 %, सचिन कुमार 86.3 %, आंचल 86.4 %, आस्था 86.4 %, आस्था 86.4%, रिया सिंह 86.4 %, रुचि यादव 85.4 %, रुचि कुशवाहा 86 %, रोशनी यादव 83 %, साक्षी बिन्द 80% व हाई स्कूल में सत्यम यादव 91.5 %, प्रज्ञा 91%, शिल्पी 91%, प्रज्ञा यादव 90.5 %, अंशिका 89.33 %, अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्र-छात्राओं को भी विद्यालय में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ हरि प्रकाश यादव ने सभी मेधावी छात्र-छात्राओ को बधाई देते हुए कहा कि आप ही लोग देश के भविष्य हैं। विद्यालय के प्रबन्धक ब्रह्म प्रकाश सिंह व समाजसेवी सचिन यादव ने भी बच्चो को सफल होने की शुभकामनाएं दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें