Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsRamadan Begins on March 1 Preparations in Full Swing for Muslim Community

सालों बाद मार्च में गुजरेगा पाक रमजान का महीना

Gangapar News - गौहनिया,हिन्दुस्तान संवाद। मुस्लिम धर्मावलंबियों के पवित्र महीना माहे रमजान का आगाज एक मार्च शनिवार से

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSun, 23 Feb 2025 04:40 PM
share Share
Follow Us on
सालों बाद मार्च में गुजरेगा पाक रमजान का महीना

मुस्लिम धर्मावलंबियों के पवित्र महीना माहे रमजान का आगाज एक मार्च शनिवार से होगा। हालांकि शाबान के 29वें दिन चांद का दीदार होने के बाद ही रमजान शुरू होने की तारीख तय होती है। यदि 28 फरवरी को चांद नजर आता है तो एक मार्च को रमजान का पहला रोजा रखा जाएगा। सालों बाद ऐसा होने जा रहा है कि रमजान का महीना मार्च में गुजरेगा। मुस्लिम समाज के घर-घर में रोजेदारों ने रोजे तैयारी शुरू कर दी हैं। मुस्लिम समाज के रोजेदार आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि इलाके की सभी मस्जिदों और इबादत स्थलों पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साफ-सफाई और मस्जिदों की रंगाई-पुताई का कार्य इन दिनों जोरों पर है और सभी मस्जिदों को रोशनी से जगमग किया जाएगा। इस महीने में पहले 10 दिन के रोजे को रहमत, दूसरे 10 दिन के रोजे को बरकत और तीसरे 10 दिन के रोजे को मगफिरत का अशरा कहते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें