बोर्ड परीक्षा में सफलता अपार, कोरांव में मेधावियों की भरमार
Gangapar News - कोरांव/ गिरगोंठा, हिन्दुस्तान संवाद। माध्यमिक शिक्षा परिषद के शुक्रवार को घोषित हुए परिणाम में प्रदेश

माध्यमिक शिक्षा परिषद के शुक्रवार को घोषित हुए परिणाम में प्रदेश से लेकर जिले तक क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के मेधावियों का दबदबा रहा। जहां प्रदेश की टॉप टेन सूची में सरदार पटेल इन्टर कॉलेज की हाई स्कूल और इन्टर की दो-दो छात्राओं ने कामयाबी हासिल की। वहीं हाईस्कूल परीक्षा में जिले की सूची में इनके अलावा कई विद्यालयों के लगभग एक दर्जन मेधावियों ने इतिहास रचा। चौधरी शिव जोखन सिंह इंटर कॉलेज जवाइन के प्रधानाचार्य डॉक्टर महेंद्र सिंह के अनुसार उनके विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में अच्छी सफलता अर्जित की है। विद्यालय का इंटर विज्ञान वर्ग का प्रतिशत 83-2 % रहा जबकि कला वर्ग का 82-65%। इन्टर कला वर्ग में 81-8% अंक हासिल कर समृद्धि पाठक प्रथम स्थान पर, विज्ञान वर्ग में अनुराधा गुप्ता 80-2% अंक पाकर प्रथम स्थान पर, 78-8% अंक हासिल कर मानसी द्वित्तीय स्थान पर तथा 78-2% अंक पाकर अनिकेत मिश्र तृतीय स्थान पर सफल रहे। इसी तरह विद्यालय का हाईस्कूल का छात्र अवनीश प्रजापति 83-3% अंक पाकर प्रथम स्थान पर, 82-3% अंक हासिल कर सोनाली शर्मा द्वितीय स्थान पर तथा 82-83% अंक लेकर अजय कुमार तृतीय स्थान पर कामयाब रहे। उन्होंने इस सफलता पर विद्यालय के छात्र- छात्राओं को बधाई दी है। इसी तरह आद्या प्रसाद इन्टर कॉलेज देवघाट धूस के प्रधानाचार्य डॉक्टर डीपी सिंह ने छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट सफलता पर पुरस्कृत करने के पूर्व बधाई दी है।
कोरांव के मेधावी
आदित्य केशरी हाई स्कूल 96-17%, गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव, प्रियल पटेल हाईस्कूल 96% सरदार पटेल इन्टर कॉलेज सिकरो, शिवम सिंह हाईस्कूल 95-67% गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज, रूचि सिंह हाईस्कूल 95% सरदार पटेल इन्टर कॉलेज सिकरो, दिव्या हाईस्कूल 95% शिव जियावन इन्टर कॉलेज लेड़ियारी, अभय शुक्ला हाईस्कूल 94-83% गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज, यामिनी शुक्ला हाईस्कूल 94-50% चौधरी जगदेव सिंह इंटर कॉलेज टीकर, शिवांनशू प्रजापति हाईस्कूल 94-17% गोपाल विद्यालय इंटर कॉलेज कोरांव, अर्पिता कुशवाहा हाईस्कूल 93% आद्या प्रसाद इंटर कालेज धूस, मानसी जायसवाल इंटर 89% आद्या प्रसाद इंटर कालेज धूस, गुड़िया सिंह इंटर 86.6% आद्या प्रसाद इंटर कालेज धूस, प्रिया हाईस्कूल 85% आद्या प्रसाद इंटर कालेज धूस, सोनाक्षी इंटर 85.4% आद्या प्रसाद इंटर कालेज धूस, काजल जायसवाल हाईस्कूल 85.5% आद्या प्रसाद इंटर कालेज धूस, प्रिंसी मिश्रा हाईस्कूल 92.50% चौधरी जगदेव सिंह इंटर कालेज टीकर, शिखा सिंह हाईस्कूल 91.16% चौधरी जगदेव सिंह इंटर कालेज टीकर, कोरांव।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।