Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsNational Parshuram Army Meeting Held at Hanuman Temple for Parshuram Jayanti Celebration

परशुराम जयंती पर निकाली जाएगी शोभायात्रा

Gangapar News - सैदाबाद। हनुमान मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मा वाहिनी के तत्वावधान में बैठक का

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSun, 27 April 2025 04:59 PM
share Share
Follow Us on
परशुराम जयंती पर निकाली जाएगी शोभायात्रा

हनुमान मंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मा वाहिनी के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपीकृष्ण त्रिपाठी ने की। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के छठें अवतार परशुराम की जयंती अक्षय तृतीया के दिन है। 29 अप्रैल को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव अवसर पर शोभायात्रा सायं पांच बजे पत्थर गिरजाघर चौराहे से निकलकर महर्षि भारद्वाज आश्रम तक पहुंचेगी। बैठक में अश्वनी त्रिपाठी, महेश त्रिपाठी, आशुतोष मिश्र, इंद्रमणि शुक्ला, आशीष मिश्र, अभिनव त्रिपाठी, वागीश मिश्र, हरिश्चंद्र आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें