Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsMassive Crowds Gather for Maghi Purnima Bath at Ganga Ghats in Karachna

माघी पूर्णिमा पर लगाई पुण्य की डुबकी

Gangapar News - माघी पूर्णिमा पर लगाई पुण्य की डुबकी-करछना।अमावस्या और वंसती पंचमी के बाद बुधवार को माघी पूर्णिमा पर्व पर करछना के स्थानीय गंगा घाटों पर स्नान करने बड

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारWed, 12 Feb 2025 04:17 PM
share Share
Follow Us on
माघी पूर्णिमा पर लगाई पुण्य की डुबकी

अमावस्या और वंसती पंचमी के बाद बुधवार को माघी पूर्णिमा पर्व पर करछना के स्थानीय गंगा घाटों पर स्नान करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।इस दौरान मनुघाट मनैया और डीहा गंगा घाट पर स्नानार्थियों की भारी भीड़ जमा रही।सुबह से ही स्नान,दान कर भक्तों ने शिवालयों में जलाभिषेक करते हुए पुण्य प्राप्त किया।लोग अपने साथ गंगा जल भी घर लाये। करछना समेत बेदौं, बसरिया, पचदेवरा, घटवा, सोनाई, भड़ेवरा, बरदहा, धरवारा, कौवा, रोकड़ी, भीरपुर, कटका, केचुहा सहित कई गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं भी गंगा स्नान के लिए गंगा घाटों पर पहुंची। उधर महाकु्म्भ में महीनेभर कल्पवास के लिए गये कुछ कल्पवासी भी पूर्णिमा स्नान के उपरांत गृहस्थी समेटकर वापस घर आने लगे।लेकिन महाकुम्भ के चलते अधिक भीड़ होने के कारण ज्यादात्तर कल्पवासी एक दिन और रूकने के बाद घर लौटेगें।धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने के साथ गांव में फागुन का रंग भी चढ़ने लगा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें