Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsMahashivratri Celebration in Sirsa Police Request Additional Force for Safety

महाशिवरात्रि के लिए मांगी अतिरिक्त पुलिस फोर्स

Gangapar News - महाशिवरात्रि को सकुशल संपन्न कराने के लिए चौकी प्रभारी ने मॉगी अतिरिक्त पुलिस फोर्समेजा। महाशिवरात्रि पर्व सिरसा कस्बे में सकुशल संपन्न हो, इसे देखते

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSun, 23 Feb 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
महाशिवरात्रि के लिए मांगी अतिरिक्त पुलिस फोर्स

महाशिवरात्रि पर्व सिरसा कस्बे में सकुशल संपन्न हो, इसे देखते हुए सिरसा पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने अतिरिक्त पुलिस फोर्स की मांग की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि महाशिरात्रि पर्व पर सिरसा गंगा घाट पर स्नान दान के लिए मेजा ही नहीं कोरांव तहसील के विभिन्न गॉवों के श्रद्धालु पहुंचते हैं। भीड़ अधिक होने पर सिरसा कस्बे व गंगाघाट पर किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सिरसा गंगाघाट स्थित पांटून पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में चार पहिया वाहन गंगापार को जा रहे हैं। यातायात व्यवस्था में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। महाशिवरात्रि पर्व पर सिरसा के व्यापारियों द्वारा शिव बारात निकाली जाएगी। कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो इसे ध्यान में रखते हुए, पुलिस बल होना जरूरी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें