Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsGrand Shiv Barat Procession in Sirsa on Mahashivratri with BJP Leader as Chief Guest

महाशिवरात्रि आज, निकलेगी शिव बारात

Gangapar News - महाशिवरात्रि पर्व पर सिरसा कस्बे में शिव बारात निकाली जाएगी। मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रेमशंकर सिंह होंगे। बारात बाबा श्रीनाथ मंदिर से शुरू होकर सिरसा के विभिन्न स्थानों तक जाएगी, जिसमें कई आकर्षक...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारTue, 25 Feb 2025 04:32 PM
share Share
Follow Us on
महाशिवरात्रि आज, निकलेगी शिव बारात

सिरसा/मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि पर्व पर सिरसा कस्बे में शिव बारात निकाली जाएगी। इस बारात के मुख्य अतिथि छतवा सिरसा निवासी भाजपा नेता गिरीराज चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रेमशंकर सिंह होंगे।

व्यापारी नेता चन्द्र प्रकाश ने बताया कि सुबह 11 बजे के लगभग शिव बारात बाबा श्रीनाथ मंदिर से चलकर टाल चौराहे होते हुए सिरसा के विभिन्न स्थानों तक जाएगी। धूमधाम से निकाली जाने वाली बारात में कई आकर्षक झांकियां भी मौजूद रहेंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें