फार्मर रजिस्ट्रेशन के नाम पर लूट रहे साइबर कैफे संचालक
Gangapar News - मांडा। फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए मांडा क्षेत्र में सरकारी व्यवस्था नगण्य होने के कारण

फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए मांडा क्षेत्र में सरकारी व्यवस्था नगण्य होने के कारण साइबर कैफे वाले सौ से दो सौ रूपये में एक किसान का फार्मर रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। विभिन्न सरकारी योजनाओं में फार्मर रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता का भरपूर लाभ साइबर कैफे संचालक उठा रहे हैं। मांडा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सचिवालयों और अन्य सरकारी कर्मचारियों द्वारा फार्मर रजिस्ट्रेशन की कोई व्यवस्था न होने के कारण हताश व निराश किसान साइबर कैफे की शरण ले रहे हैं। मांडा पंजाब नेशनल बैंक के आस पास दो तीन साइबर कैफे में सुबह से देर रात तक रजिस्ट्रेशन कराने वाले किसानों की भीड़ लगी रहती है। किसानों ने बताया कि एक किसान से एक रजिस्ट्रेशन का सौ से दो सौ रूपये तक साइबर कैफे के संचालक वसूल रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।