Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsFarmers Concerned as Weather Changes Threaten Rabi Crops in Karachna

बदला मौसम का मिजाज, सहमे किसान

Gangapar News - करछना में किसानों के दलहनी फसलें तैयार होने को हैं, लेकिन मौसम के अचानक परिवर्तन ने किसानों में चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को बादलों के आगमन और तेज धूप ने फसलें प्रभावित करने की आशंका को बढ़ा दिया है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारTue, 25 Feb 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
बदला मौसम का मिजाज, सहमे किसान

करछना, हिन्दुस्तान संवाद। जहां एक ओर रबी के मौसम में किसानों के दलहनी फसलें लगभग तैयार होने को है, वहीं मौसम के अचानक बदले मिजाज के चलते फसल बर्बाद हो जाने को लेकर किसानों में मायूसी छाई है।

मंगलवार को बादलों ने एकबार फिर किसानों को सशंकित कर दिया है। सुबह बादल और दोपहर में तेज धूप से गर्मी जैसा महसूस हो रहा था। इस समय़ यदि बारिश हुई तो गेहूं, सरसों ,मटर, अरहर, चना आदि फसलों को नुकसान पहुंचने का अंदेशा बढ़ गया है। करछना समेत हिंदूपुर, सोनाई देवरी, घटवा, महेवा, पचदेवरा, भड़ेवरा, पनासा, रैपुरा, हनुमानपुर, तरौल, लिगदहिया, बरदहा, खाई,नीबी, कैथी, भटेरवा , डीहा, गंधियांव, अमिलों आदि गांवों के किसानों का कहना है कि इस मौसम में बारिश और ओले के चलते दलहनी तिलहनी फसलें प्रभावित हो सकती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें