Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsCar Crash Injures Four in Attempt to Save Uncontrolled Biker

बाइक बचाने में गड्ढे में गिरी कार, चार घायल

Gangapar News - अनियंत्रित बाइक चालक को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर गहरे गड्ढे में चली गई। कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घटना शनिवार रात आठ बजे की है।

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारSat, 8 Feb 2025 09:20 PM
share Share
Follow Us on
बाइक बचाने में गड्ढे में गिरी कार, चार घायल

मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। अनियंत्रित बाइक चालक को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर गहरे गड्ढे में चली गई। कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घटना शनिवार शाम की है।

मेजा थाना क्षेत्र के सिंगारो गांव के रविन्द्र कुमार पाण्डेय अपने रिश्तेदार को कार से दिघिया बस स्टैंड छोड़ने जा रहे थे, जैसे ही दिघिया ओवर ब्रिज के पास पहुंचे। उसी समय ओवर ब्रिज से तेज गति से बाइक से आ रहे मेजा थाना क्षेत्र के रामचंद्र का पुरा गांव निवासी अर्जुन प्रसाद अचानक कार के सामने आकर टकरा गए जिससे कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गई और क्षतिग्रस्त हो गई। विजय कुमार मोनाई मामा के घर जा रहा था। बाइक चालक तथा कार में सवार रविन्द्र पाण्डेय, शशांक पाण्डेय तथा वंदना मिश्रा को चोटें आई। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी दिघिया विक्की गुप्ता पुलिस कर्मियों संग पहुंच बाइक और कार को चौकी लाए। बाइक चालक अर्जुन को नजदीक के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें