Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsBolero Crashes into Parked E-Rickshaw and House Passengers Escape Unharmed

बोलेरो-ई रिक्शा सहित घर में घुसी, बाल बाल बचे लोग

Gangapar News - नारीबारी। खड़े ई रिक्शा में अनियंत्रित बोलेरो भिड़कर घर में घुस गई लेकिन लोग बाल

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारThu, 30 Jan 2025 05:10 PM
share Share
Follow Us on
बोलेरो-ई रिक्शा सहित घर में घुसी, बाल बाल बचे लोग

खड़े ई रिक्शा में अनियंत्रित बोलेरो भिड़कर घर में घुस गई लेकिन लोग बाल बाल बच गए। नारीबारी में रीवा रोड के किनारे खड़े ई रिक्शा में प्रयागराज से आ रही बोलेरो भिड़ते हुए सन्तोष केशरवानी के घर में घुस गई। इसी बीच बोलेरो का अगला टायर फट गया। वहां बैठे लोग बाल बाल बच गए और ई रिक्शा के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो चालक वृहस्पति सिसोदिया निवासी कठास सीधी मध्यप्रदेश ने बताया कि प्रयागराज सवारी ले कर स्नान कराने गया था। नींद आ जाने से यह घटना हो गई। ई रिक्शा चालक कुलदीप सिंह ने बताया की ई रिक्शा खड़ा कर पानी पीने गया इसी बीच घटना हो गई। नारीबारी पुलिस दोनों वाहन पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें