Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsWeather Changes in Firozabad Farmers Worry About Rain Impact on Crops

आसमान में छाए बादलों से खुश मिजाज हुआ मौसम

Firozabad News - फिरोजाबाद में मौसम अचानक बदल गया, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई। बादलों के छा जाने से कुछ राहत मिली लेकिन बारिश की आशंका ने किसानों को परेशान कर दिया। गेहूं की फसल की कटाई के समय, तेज बारिश से फसल को...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादSun, 27 April 2025 03:42 AM
share Share
Follow Us on
आसमान में छाए बादलों से खुश मिजाज हुआ मौसम

फिरोजाबाद,। सुहाग नगरी में मौसम का मिजाज शुक्रवार से एकाएक फिर से बदल गया। आसमान में छाए बादलों से मौसम खुश मिजाज हो गया। वहीं दूसरी ओर किसानों की धड़कन बढ़ गई। किसान बरसात होने की आशंका को लेकर चिंतित नजर आए। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। तेज हवाएं चलने लगी। जिससे मौसम खुशमिजाज हो गया। आसमान में बादल छाए रहने पर जन मानस को गर्मी से राहत मिली। सुबह से लेकर दोपहर तक आसमान में छाए बादलों के बीच हवाएं चलती रही। इससे मौसम खुशमिजाज हो गया। कई दिन से तल्ख धूप से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान किसानों की धड़कनें भी बढ़ी रहीं। बारिश होने की आशंका को देख किसान अपनी फसल के काम को निपटाने में जुट गए। बताते चलें कि इस समय खेतों में किसानों की गेहूं की फसल की कटाई एवं मड़ाई का काम चल रहा है। ऐसे में आसमान में छाए हुए बादलों को देख कर किसान भाई चिंतित हो उठे। किसानों को चिंता इस बात को लेकर थी कि आसमान में बादल छाए हुए हैं तो कहीं तेज बारिश न हो जाए। किसानों का मानना है कि बारिश होने पर उनकी फसल में काफी नुकसान हो जाएगा। साथ ही कटाई और मड़ाई का कार्य भी प्रभावित हो जाएगा, हालांकि दोपहर तक बादल छाए रहने के बाद भी बरसात न होने से किसानों ने राहत की सांस ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें