Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsOne Nation One Election Seminar in Tundla by Lions Club

एक राष्ट्र-एक चुनाव से होगी धन की बचत

Firozabad News - लायंस क्लब टूंडला द्वारा विमल बैंकट हॉल में 'एक राष्ट्र - एक चुनाव' विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने कार्यक्रम को लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में एक...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादSun, 27 April 2025 03:48 AM
share Share
Follow Us on
एक राष्ट्र-एक चुनाव से होगी धन की बचत

टूंडला के विमल बैंकट हॉल पर लॉयन्स क्लब टूंडला की अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक एक राष्ट्र -एक चुनाव विषय पर संगोष्ठी व प्रबुद्ध समागम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज ने कहा कि यह कार्यक्रम लोकतांत्रिक ढांचे को और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है। एक राष्ट्र-एक चुनाव न केवल संसाधनों की बचत करेगा, बल्कि शासन की निरंतरता एवं विकास की गति को भी सुनिश्चित करेगा। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कहा कि विकास की क्रमिक निरंतरता सुनिश्चित करने, चुनावी व्यय घटाने और देश के संसाधनों का राष्ट्रहित में उपयोग बढ़ाने के लिये एक राष्ट्र एक चुनाव आवश्यक है।

डॉ. संजीव जैन ,एनपी सक्सेना, अशोक गुप्ता, हेमंत उपाध्याय, जयंत जैन, सरदार मनमोहन सिंह, सन्दीप श्रीवास्तव, केएस यादव, सुरेश श्रोती ने भी विचार व्यक्त किये। संचालन अल्पना शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक हनुमन्त सिंह बघेल, सह संयोजक डॉ अमित गुप्ता, भंवर सिंह, आकाश शर्मा, राहुल कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह, नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, सचिन जैन, सुरेंद्र सावन झा, हरीश चौधरी , जुबिन भारद्वाज, मनप्रीत कीर, अश्वनी कुमार, सन्ध्या दीप, राजीव श्रीवास्तव, अवनीश गुप्ता, डॉ. शोभित सिंह, विपिन शिवहरे, प्रतिमा उपाध्याय, अशोक सारस्वत, सतेंद्र जैन एडवोकेट, राजीव जैन एवं अंकित जैन आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें