फिरोजाबाद महोत्सव में अनदेखी से आहत कई पार्षद, बहिष्कार
Firozabad News - फिरोजाबाद महोत्सव में नगर निगम की अनदेखी के विरोध में बुधवार को अधिकांश पार्षदों ने कार्यक्रम का बहिष्कार किया। सत्ता और विपक्ष दोनों के पार्षद शामिल थे। पार्षदों का कहना है कि जिला प्रशासन ने नगर...

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित फिरोजाबाद महोत्सव में नगर निगम की अनदेखी करने के विरोध में बुधवार को नगर निगम द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम से अधिकांश पार्षदों ने बहिष्कार किया। महोत्सव का बहिष्कार करने वालों में सत्ता एवं विपक्ष दोनों के पार्षद शामिल हैं। बुधवार को महोत्सव में नगर निगम द्वारा स्वच्छ भारत मिशन को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसकी जानकारी जब वह पार्षदों को हुई तो उन्होंने अपने-अपने माध्यम से कार्यक्रम के बहिष्कार को लेकर मोबाइल द्वारा साथियों को पोस्ट करना शुरू कर दिया। बहिष्कार करने वाले पार्षदों का कहना था कि जिला प्रशासन द्वारा नगर निगम की पूरी तरह अनदेखी की गई है जिसे हम विरोध करते हैं। कार्यक्रम का पूरी तरह बहिष्कार करते हैं।
पोस्टर और बैनरों में अनदेखी की गई। इसी संबंध में सपा पार्षद दल के नेता शारिक सलीम, मनोज शंखवार, सुभाष यादव का कहना था कि जिस कार्यक्रम में हमारे नगर आयुक्त एवं महापौर का सम्मान न हो उसको हम बर्दाश्त नहीं कर सकते।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।