अतिक्रमणकारियों को राहत, नहीं चला अभियान
Firozabad News - फिरोजाबाद में लगातार दूसरी बार अतिक्रमण अभियान स्थगित हो गया है। नगर मजिस्ट्रेट के नहीं पहुंचने से अभियान नहीं चल सका, जिससे अतिक्रमणकारियों ने राहत महसूस की है। नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए...

फिरोजाबाद, शहर में लगातार दूसरी बार अभियान न चलने से अतिक्रमणकारियों ने राहत महसूस की है। नगर मजिस्ट्रेट के निर्देश पर शुक्रवार को क्लब चौराहे से ककरऊ चौराहे तक अतिक्रमण अभियान चलना सुनिश्चित हुआ था, लेकिन नगर मजिस्ट्रेट के नहीं पहुंचने से अभियान एक दिन के लिए स्थगित कर दिया। दूसरे दिन शनिवार को भी किन्हीं कारणों के चलते अभियान नहीं चल सका। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा नगर निगम अधिकारियों को जानकारी दी गई कि शाम पांच बजे से अतिक्रमण विरोधी अभियान क्लब चौराहे से शुरू होगा। इस अभियान के तहत जिसने भी सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है उसके सामान को जब्त कर नगर निगम के हवाले किया जाएगा। अभियान के दौरान नगर निगम अधिकारियों के अलावा नगर निगम के ईटीएफ को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। काफी समय बाद भी नगर मजिस्ट्रेट के मौके पर न पहुंचने के कारण नगर निगम अधिकारी एवं ईटीएफ चौराहे से वापस लौट गया। सुबह फिर जानकारी दी कि दोपहर में अभियान चलाया जाएगा, लेकिन दोपहर तक अभियान चलाने के कोई संकेत नहीं मिले। सहायक नगर आयुक्त निहालचंद का कहना था कि यह अभियान नगर मजिस्ट्रेट की देखरेख में चलाया जाएगा। जो क्लब चौराहे से ककरऊ चौराहे तक चलेगा। दोपहर के बाद भी अभियान से संबंधित कोई संकेत न मिलने से फिलहाल आक्रमणकारियों ने राहत की सांस ली है। अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त के अलावा नगर निगम के टैक्स विभाग के अधिकारियों के मौजूद रहने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।