एक्सप्रेसवे पर अर्टिका ने स्कार्पियो में मारी टक्कर, छह घायल
Firozabad News - मटसेना थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह लखनऊ जा रही अर्टिका ने स्कार्पियो में टक्कर मारी, जिससे छह लोग घायल हो गए। घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया। घटना के समय...

मटसेना थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह लखनऊ जा रही अर्टिका ने आगे चल रही स्कार्पियो में टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। हाथरस के वैभव नगर निवासी 35 वर्षीय सुमित पुत्र धर्मेंद्र शुक्रवार सुबह अर्टिका कार से परिजनों के साथ अयोध्या जा रहा था। एक्सप्रेस-वे पर गांव सिकहरा के निकट चालक को झपकी आ गई। जिसके कारण अर्टिका आगे चल रही स्कार्पियो से टकरा गई। स्कार्पियो सवार वृंदावन से दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे। हादसे में सुमित के अलावा उसकी पत्नी मनी, राजेश्वरी पत्नी राजेश निवासी भजना जलेसर, शालिनी पत्नी शैलेंद्र, सौरभ पुत्र नानचंद्र और उमेश पुत्र भगत सिंह घायल हो गए। सूचना मिलने पर थाना पुलिस और यूपीडा के कर्मचारी पहुंच गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।