ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या
Farrukhabad-kannauj News - जहानगंज में ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर 30 वर्षीय अभिजीत सिंह ने आत्महत्या कर ली। वह अपने परिवार का इकलौता चिराग था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर...

जहानगंज, संवाददाता। ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने घर का इकलौता चिराग था। चार साल पहले उसकी शादी हुयी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। चौकी महमदपुर गांव निवासी 30 वर्षीय अभिजीत सिंह का शव शनिवार की सुबह अपने घर से 400 मीटर की दूरी पर राजाराम के खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता पाया गया। यह जानकारी जब घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पिता गुड्डू सिंह ने थाना पुलिस को दी। इस पर थाना पुलिस के साथ साथ फांरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। मां अखिलेश देवी का रो रोकर बुराहाल था। उन्होंने बताया कि चार साल पहले बेटे के शादी एटा जिले के नवाबपुर निवासी सपना के साथ हुयी थी। पुत्रवधू अभी चार दिन पहले ही अपने मायके से घर आयी थी। शुक्रवार को बेटा पुत्रवधू को स्टेशन पर छोड़ने गया था। वहां पर पुत्रवधू के घर वाले आये थे जो उसे लेकर चले गये थे। उन्होंने बताया कि ससुरालीजन बेटे को प्रताड़ित करते थे इससे बेटा टेंशन में था। शनिवार की रात 12 बजे के बाद बेटा घर से चला गया था। इसके बाद सुबह उसका शव पेड़ पर लटकता पाया गया। मां का आरेाप है कि ससुरालीजनों ने जिस तरह से बेटे को प्रताड़ित किया। उसके चलते बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना को देखते हुये पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। अभिजीत अपने घर का इकलौता चिराग था। उसके चार बहने हैं जिसमेें दो की शादी हो चुकी है। घटना से बहन नन्हीं, अनामिका का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं पुलिस को अपनी जांच में पेड़ के नीचे एक पत्र मिला हैजिसमें छह लोगो के नंबर लिखे हुये हैं। पुलिस ने इसे अपने कब्जे में ले लिया है। इस पत्र में जो कुछ लिखा हैउसको लेकर अब पुलिस पड़ताल करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।