Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsUnique Initiative for Environmental Protection Newlyweds Plant Trees at Wedding

विवाह के साथ जोड़ी नई रस्म, विदाई से पहले नव दंपत्ति ने किया पौधरोपण

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में एक अनोखी पहल की शुरुआत हुई है, जहां नवविवाहित जोड़े ने विवाह समारोह के दौरान पौधरोपण किया। विदाई से पहले, दंपत्ति ने पौधों में प्रेम का धागा बांधा और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 27 April 2025 01:18 AM
share Share
Follow Us on
विवाह के साथ जोड़ी नई रस्म, विदाई से पहले नव दंपत्ति ने किया पौधरोपण

फर्रुखाबाद, संवाददाता। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनोखी पहल की शुरुआत हुयी। विवाह के साथ एक नई रस्म को जोड़ा गया। विदाई से पहले नव दंपत्ति ने पौधरोपण किया और पौधों में प्रेम का धागा बांधा। नवविवाहित जोड़े की ओर से पौधरोपण कर अपनी नई जिंदगी की जो शुरुआत की गयी है उससे बारात में आया हर कोई उत्साहित हो गया। इसके साथ ही संकल्प भी लिया गया कि आने वाले समय में जो भी वैवाहिक समारोह होंगे उनमें भी इस अनोखी पहल के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। दरअसल मसेनी ने निशू कटियार का विवाह कानपुर के बिल्हौर के ऋषि कटियार से हुआ था। बारात लेकर आये वर पक्ष के लोगों का वधू पक्ष के लोगों नें गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नमामि गंगे की टीम भी इस अनूठी पहल में शामिल होने पहुंची। समिति के सदस्यों ने बाराती और घराती पक्ष के लोगों को पौधे वितरित किए। यह देखकर नववधू निशू कटियार और वर ऋषि कटियार भी उत्साहित हो गया। निशू और ऋषि पहले से ही पर्यावरण की दिशा मे अपनी भूमिका का निर्वहन करते आ रहे हैं। वरमाला पड़ी तो यहां पर वर और वधू के अलावा घरातियों और बारातियों को विभिन्न प्रकार के पौधे वितरित किए गए। नमामि गंगे की की परियोजनाधिकारी निहारिका पटेल ने बताया कि विदाई के पहले नवदंपत्ति ने शादी वाले गेस्ट हाउस में पौधरोपण भी किया। निशू और ऋषि ने कहा कि जब भी अपनी यहां आएंगे तो पौधे की देखभाल करेंगे। पर्यावरण बचाने की दिशा में इस अभियान की चारो तरफ सराहना हुयी। परियोजनाधिकारी ने कहा कि आने वाले समय में चाहें विवाह हो या जन्मदिन या अन्य उत्सव हर किसी को एक एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसका संरक्षण भी करना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें