Hindi NewsUttar-pradesh NewsFarrukhabad-kannauj NewsShivratri Festival Celebrated in Farrukhabad with Spiritual Insights

अपने अंदर के भ्रष्टाचार को खत्म करने की जरूरत

Farrukhabad-kannauj News - दर के भ्रष्टाचार को खत्म करने की जरूरत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी का शिवरात्रि महोत्सव फोटो 6 परिचय- कार्यक्रम में मौजूद जिलाधिकारी साथ में नगर पालिका च

Newswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौजSun, 23 Feb 2025 11:45 PM
share Share
Follow Us on
अपने अंदर के भ्रष्टाचार को खत्म करने की जरूरत

फर्रुखाबाद, संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जेएनवी रोड शाखा में शिवरात्रि महोत्सव को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुये जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि यदि व्यक्ति अपने अंदर के भ्रष्टाचार के कांटों को शिव के सामने धतूरे के समान अर्पित करना शुरू कर दे तो समाज में शुद्धता का अच्छा वातावरण स्थापित होगा। लोगों में भक्ति के प्रति आस्था है। नगर पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.संजय कुमार ने कहा कि संसार में जितनी कठिनाइयां होती हैं उसका एक ही कारण है, मन में दूसरों के प्रति खराब भावना होना। उसे दूर करने से हमारे जीवन के सारे कष्ट दूर होंगे। बीके राधिका ने कहा कि सबसे बड़े शिव हैं उनका न कोई आदि है और न ही अंत। वही सर्वश्रेष्ठ परमपिता परमात्मा हैं। केंद्र प्रभारी बहन सुमन ने बताया कि शिव के आगे भोले शब्द जोड़कर हम अपने साथ असीम श्रद्धा एवं प्रेम में डूब जाते हैं। विधायक सुशील शाक्य ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर डीएस राठौर, प्रीती यादव, मुरलीधर गौड़, मीरा, शिवानी व रुचि ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं दूसरी ओर सर्च लाइट भवन बीबीगंज शाखा में त्रिमूर्ति शिवरात्रि महोत्सव मनाया गया। इसमें वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें