किसान के घर सें 30 लाख की चोरी
Farrukhabad-kannauj News - मोहम्मदाबाद के धीरपुर गांव में एक किसान के घर से 30 लाख से अधिक की चोरी हो गई। चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और 1 लाख 80 हजार की नगदी चुराई। घटना के समय किसान और उनकी पत्नी घर में सो रहे थे। पुलिस ने...

मोहम्मदाबाद, संवाददाता। किसान के घर से 30 लाख से अधिक की चोरी कर ली गयी। इसमें सोने चांदी के जेवरात के अलावा 1 लाख 80 हजार की नगदी भी है। घटना को लेकर पुलिस को जानकारी दी गयी है। धीरपुर गांव निवासी रामचंद्र सिंह शुक्रवार की रात अपने घर केबरामदे में सोए थे। जबकि उनकी पत्नी गिरजादेवी घर के अंदर बने कमरे में सो रही थीं। रात में मौका पाकर चोर घर में घुस गये।दो कमरों का ताला तोड़कर कमरे के अंदर रखी अलमारी व बक्से तोड़े। इसमें से 30 लाख 20 हजार के जेवर और 1 लाख 80 हजार रुपया की नगदी चुरा ले गये। शनिवार की सुबह रामचंद्र सोकर उठे तो कमरों का ताला टूटा देखा। इस पर आस पास के लोगों को जानकारी दी गयी। घटना की जानकारी पाकर मदनपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल की। गृह स्वामी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ घर में रहते हैं।चोर घर के पीछे की दीवाल पर चढ़कर घुसे और चोरी करने के बाद घर का दरवाजा बाहर से बंद कर गये थे। घटना को देखते हुये प्रभारी निरीक्षक ने भी जाकर जानकारी की। उन्होंने बताया कि घटना की तहरीर मिली है इसमें मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।