24 कुं डीय गायत्री महायज्ञ के पहले शुरू हो जाएगा अखंड पाठ
Farrukhabad-kannauj News - महायज्ञ की रूपरेखा रखी। गायत्री परिजनों ने इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के विचार रखे। डा.चेतन गंगवार ने बताया कि सबकी सहमति से 7 सितंबर को शांतिक

फर्रुखाबाद, संवाददाता। शांति कुंज हरिद्वार के मार्ग निर्देशन में 12 से 15 नवंबर तक होने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञा पुराण कथा की सफल्ता को लेकर आयोजक अभी से प्रयासरत हो गये हैं। रविवार को नवाबगंज के कनासी के एक निजी विद्यालय में हुई बैठक में जिला समन्वयक सुरेंद्र गुप्ता ने गायत्री महायज्ञ की रूपरेखा रखी। गायत्री परिजनों ने इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के विचार रखे। डा.चेतन गंगवार ने बताया कि सबकी सहमति से सात सितंबर को शांतिकुंज हरिद्वार से शक्ति कलश लाया जायेगा। इसे कार्यक्रम स्थल पर रखा जायेगा। इसके साथ ही अखंड जप प्रारंभ हो जायेगा। हरिओम श्रीवास्तव ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। मीडिया प्रभारी आलोक दीक्षित ने बताया कि 12 नवंबर को शांतिकुंज हरिद्वार की टोली पहुंच जायेगी। सुबह नौ बजे कलश यात्रा, शाम चार बजे प्रज्ञा पुराण कथा, संगीत प्रवचन, 13 नवंबर को सुबह छह बजे योग, व्यायाम, आठ बजे देव आहवान व गायत्री महायज्ञ, दोपहर दो बजे कार्यकर्ता गोष्ठी, चार बजे प्रज्ञा पुराण कथा, 14 नवंबर को सुबह छह बजे योग व्यायाम, आठ बजे गायत्री महायज्ञ और 15 नवंबर को गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। इस बैठक में रामबहादुर, सरिता दुबे, केडी मिश्रा, कमला मिश्रा, शोभा सिंह, रविंद्र सिंह, शेर सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।