Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtawah-auraiya NewsShiv Avatar Pal Honored with Vishnu Prabhakar Award for Story Zameendoz

इटावा में कथाकार शिवअवतार पाल को किया सम्मानित

Etawah-auraiya News - कथाकार शिव अवतार पाल को उनकी कहानी 'जमींदोज' के लिए विष्णु प्रभाकर सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार अखिल भारतीय अनीता प्रभाकर स्मृति कहानी प्रतियोगिता के तहत दिया गया। कार्यक्रम में विष्णु...

Newswrap हिन्दुस्तान, इटावा औरैयाSun, 27 April 2025 03:13 AM
share Share
Follow Us on
इटावा में कथाकार शिवअवतार पाल को किया सम्मानित

कथाकार शिव अवतार पाल को सम्मानित किया गया है। मूर्धन्य साहित्यकार विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित अखिल भारतीय अनीता प्रभाकर स्मृति कहानी प्रतियोगिता में उनकी पुरस्कृत कहानी जमींदोज के लिए विष्णु प्रभाकर सम्मान से सम्मानित किया गया। राजधानी के साहित्य अकादमी के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में साहित्यकारों की उपस्थिति में विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान के अध्यक्ष नवीन गोयल, मंत्री अतुल प्रभाकर व समन्वयक बलराम अग्रवाल ने शिव अवतार पाल को सम्मान प्रदान किया। निर्णायक मंडल की सदस्य निर्देश निधि ने कहानी जमींदोज पर चर्चा करते हुए कहा कि शिव अवतार पाल इस दौर के महत्वपूर्ण कथाकार हैं। उनकी कहानियों के पात्र किसान, मजदूर एवं शोषित-बंचित वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। शिव अवतार पाल ने अपनी पुरस्कृत कहानी जमींदोज का पाठ किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें