Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsWorkshop on IGRS Complaint Resolution Held Officials Advised on Quality Handling

आईजीआरएस पोर्टल शिकायत निस्तारण जानकारी न होने पर मिली चेतावनी

Etah News - शनिवार को विकास भवन सभागार में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण और जानकारी की कमी पर चेतावनी दी। प्रशस्ति पत्र और...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSat, 26 April 2025 07:09 PM
share Share
Follow Us on
आईजीआरएस पोर्टल शिकायत निस्तारण जानकारी न होने पर मिली चेतावनी

शनिवार को विकास भवन सभागार में आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण को लेकर कार्यशाला हुई। इसमें सीडीओ डा. नागेन्द्र नारायण मिश्र ने प्रश्नावली का परीक्षण किया। परीक्षण में आईजीआरएस सुनवाई संबंधी जानकारी न रखने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस और जानकारी रखने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में सीडीओ ने तैयार की गई प्रश्नावली परीक्षण करने पर पाया शिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण को शासन स्तर से समय-समय पर प्राप्त निर्देशों के बारे में अधिकारी कितनी जानकारी रखते हैं। इसका क्रियान्वयन वह अपने स्तर पर किस प्रकार कर रहे हैं। कार्यशाला में जिन अधिकारियों के प्रश्नोत्तरी का उत्तर न दिए जाने पर, जानकारी न होने पर सीडीओ ने चेतावनी दी गई।

जिन अधिकारियों ने प्रश्नोत्तरी का सही जवाब दिया। उनको भविष्य में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यशाला में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों का संतुष्टिपरक गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाना। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी संजय कुमार, जिला स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण ई डिस्टिक मैनेजर अविरल तिवारी ने दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें