बोले मथुरा-अनदेखी में आबाद से बर्बाद हो गया ट्रांसपोर्ट नगर
Etah News - ट्रांसपोर्ट नगर की स्थिति बेहद खराब है। टूटी सड़कों, बिजली की समस्या और गंदगी से लोग परेशान हैं। यहां कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। सड़कें जर्जर हैं, स्ट्रीट...

मंडी चौराहे के पास स्थित ट्रांसपोर्ट नगर बेहाल है। टूटी सड़कें, बिजली की समस्या और गंदगी से यहां के लोग परेशान हैं। इसका नाम ट्रांसपोर्ट नगर जरूर है, लेकिन यहां पर अकेले ट्रांसपोर्ट से संबंधित व्यवसाय ही नहीं है, बल्कि हर व्यवसाय से संबंधित काम हो रहा है। ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करने वालों का कहना है कि जब ट्रांसपोर्ट के लिए यह स्थान प्रशासन ने तय कर दिया तो शहर में अन्य स्थानों पर यह व्यवसाय क्यों चल रहा है, उन्हें यहां स्थापित क्यों नहीं किया जा रहा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां की समस्याओं के समाधान को एक नहीं कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
ट्रांसपोर्ट नगर की टूटी सड़कें यहां की सबसे बड़ी समस्या हैं। यहां की सड़कें वर्षों से टूटी फूटी हालत में है। टूटी सड़कों को सही नहीं कराया जा रहा। सड़कों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे आए दिन वाहन चालक और पैदल राहगीर चुटैल हो जाते हैं। बताते हैं कि इस रोड को पीडब्लूडी ने बनाया था। इसे अब नगर निगम को सौंप दिया गया है। यहां करीब 400 दुकानें है, इनमें से करीब 300 दुकानों में लोगों के कारोबार चलते हैं। स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था न होने से रात में सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। अंधेरे का फायदा उठाकर कई बार बदमाश राहगीरों से छीना झपटी कर चुके हैं। यहां के व्यापारी टॉयलेट के लिए भी परेशान होते हैं। यहां पर एक भी सार्वजनिक शौचालय नहीं है, जिसके कारण यहां के लोग परेशान रहते हैं। गहरे चौड़े नाले को तोड़कर छोटी नालियां बनाई जा रही हैं। इससे यहां जल निकासी की समस्या बढ़ सकती है। यहां हल्की सी बारिश में ही रास्तों में भारी जलभराव हो जाता है। लोग रास्तों से आसानी से आवागमन नहीं कर पाते हैं। साफ सफाई की भी व्यवस्था नहीं है। स्थानीय प्रशासन की ओर से यहां की समस्याओं के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।,जिसके कारण लोगों में नाराजगी है।
जर्जर हो चुकी हैं सड़कें: ट्रांसपोर्ट नगर में सड़कों की स्थति बेहद खराब है। यहां से लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। यहां की सड़कों में गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालक और राहगीर चुटैल होते रहते हैं। किसी भी स्थान पर 50 मीटर सड़क ऐसी नहीं है, जहां पर गड्ढे न हों। इससे वाहन चालक रास्तों से आसानी से आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। यहां के लोगों का कहना है कि एक नहीं कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा।
सबसे ज्यादा टैक्स व्यपारियों द्वारा दिया जाता है। रोड खराब पड़ा हुआ है। जिससे लोग आये दिन चुटैल होते हैं। लाइट की कोई सुविधा नहीं है। रात में रोड पर अंधेरा छाया रहता है। यहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए।
-रमेश चंद्र
ट्रांसपोर्ट नगर 80 फुटा रोड है। सड़क के बीच में डिवाइडर हुआ करता था। जिसका मैन्टेनेंस न होने की वजह से डिवाइडर नष्ट हो गया। डिवाइडर का पुन: निर्माण कराया जाए।
-जगमोहन चाहरदिया गया है। ऐसा क्यों?
-अश्वनी कुमार व्यापारी
हमारे मुख्यमंत्री योगी का आदेश है कि सड़कों पर कहीं भी गड्ढे नहीं होने चाहिए। जबकि यहां व्यावसायिक क्षेत्र होने के बावजूद सड़क जर्जर है और यहां के लोगों की मांग के बावजूद इसे सही नहीं किया जा रहा।
-नितिन अग्रवाल
यातायात नगर में बैनामा के समय व्यापारियों से पानी के कनेक्शन के लिये 10 हजार रुपये लिये गये थे लेकिन आज तक पानी का कनेक्शन नहीं मिला है। यहां पर पानी के कनेक्शन होने चाहिए।
-अनुराग गर्ग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।