गांव दौलपुरा में संदिग्ध हालत में महिला की मौत, पहुंचे मायकेवाले
Etah News - गांव दौलपुरा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताई है, जबकि ससुरालीजनों का कहना है कि महिला ने जहर खा लिया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।...

गांव दौलपुरा में महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जानकारी पर पहुंचे मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताई है। ससुरालीजनों के अनुसार महिला ने जहर खा लिया। इससे महिला की मौत हो गई। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। जिला मैनपुरी थाना भोगांव के गांव अरम सराय निवासी उमा (23) की शादी एक साल पहले आजाद निवासी दौलपुरा थाना मलावन के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ससुरारीजन विवाहिता उमा को मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। ससुरालीजनों ने अनुसार रोटी मोटी-पतली बनाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके बाद महिला ने जहर खा लिया है। जानकारी मिलते ही मायकेवाले भी आ गए। मायकेवालों ने हत्या की आशंका जताई जा रही है और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी पर एसओ मलावन रोहित राठी फोर्स के साथ पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और मामले में जानकारी ली है। एसओ मलावन का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एक साल पहले महिला की शादी हुई थी। मामले की जांच की जा रही है।
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, हुई गर्भवती
थाना रिजोर के एक गांव निवासी पीड़िता ने शिकायत करते हुए बताया कि कुछ साल पहले गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करती थी। वही पर गांव भरतौली निवासी एक युवक से मुलाकात हुई और शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया। आरोप है कि गर्भपात करा दिया। शादी से इंकार कर दिया। एसएचओ रिजोर जेपी अशोक का कहना है कि कोई शिकायत नहीं मिली है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।