Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsHindustan Newspaper Addresses 100 Local Issues in 100 Days Resolves Many

बोले एटा: आपने बोला तो हुकूमत ने सुना

Etah News - हिंदुस्तान ने 100 दिनों में 100 समस्याओं को उठाया और प्रशासन के समक्ष रखा। कई समस्याओं का समाधान किया गया, जिससे प्रभावित लोग खुश हुए। इसमें गल्ला मंडी के पल्लेदारों को अधिकार मिले, हैंडपंप और...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाSat, 26 April 2025 06:01 PM
share Share
Follow Us on
बोले एटा: आपने बोला तो हुकूमत ने सुना

हिन्दुस्तान ने 100 दिनों में शहरभर की 100 समस्याओं को बोले मैनपुरी के माध्यम से प्रकाशित किया। यहां की तमाम ऐसी समस्याओं को अपनी आवाज बनाकर प्रशासन और संबंधित विभागों के आगे रखा। इनमें से कई समस्याओं का समाधान भी कराया, जिसके लिए प्रभावित लोगों ने आपके अखबार हिन्दुस्तान का धन्यवाद भी दिया। वहीं कई समस्याएं ऐसी भी रही, जिनके समाधान का अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिया गया है। समस्याओं का समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने खूब सराहा

मुख समस्याओं के लिए दस जनवरी एटा बोले का प्रकाशन किया गया था। इसमें प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता उठाया था। इनका जिम्मेदारी से समाधान कराया। यह वह समस्याए थी जो वर्षों से हल नहीं हो पा रही थी। इन समस्याओं का समाधान होने पर स्थानीय लोगों ने खूब सराहा गया। गल्ला मंडी में दिन काम करने वाले पल्लेदारों को उनकी समस्याओं से निजात दिलाई। पल्लेदारों को पता ही नहीं था कि उनके क्या अधिकार है।

खबर प्रकाशित होने के बाद उन्हें शौचालय, पानी की सुविधा मिली। गल्ला मंडी के अधिकारी पल्लेदरों को सुविधा देने के लिए कैंप का आयोजन किया था। नगर पालिका के कर्मचारियों को वर्षों से उन्हें वर्दी और एरियर नहीं मिला था। उनको बोले में प्रकाशित होने के बाद एरियर दिया गया। जिम्मेदार अधिकारी भी समस्याओं के निस्तारण के लिए आगे आते रहे।

बाजार के खराब पड़े हैंडपंप हो गए थे सही, कर्मचारियों को मिल गया था एरियर

26 जनवरी के अंक में वाल्मीकि बस्ती की समस्याओं को उठाया था। इसमें समस्याओं की जंजीरों में जकड़ी है मजिन बस्तियां। यह खबर प्रकाशित हुई थी। पीने के पानी के लिए बने आरओ खराब पड़े थे। खबर प्रकाशित होने के बाद मलिन बस्ती के आरओ प्लांट-हैंडपंप सही कराए गए। वर्षो से बंद पड़ा आरआरे सही होने के बाद स्थानीय लोगों को पानी उपलब्ध हो गया था। 13 जनवरी के अंक में अतिक्रमण और अनदेखी से घंटाघर बाजार बेजार की खबर प्रकाशित हुई थी।

शहर के प्रमुख बाजार में गंदगी से अटे शौचालयों के बारे में बताया गया। दूसरे दिन ही नगर पालिका की ओर से कार्रवाई करते हुए शौचालयों को साफ कराया गया था। वह टूटी पड़ी सड़कों को सही कराया गया था। व्यापारियों का काफी राहत मिली थी। 23 जनवरी को नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की बात को दमदारी से उठाया गया था। कर्मचारियों का रुका हुआ एरियर जारी किया गया था। 28 जनवरी को स्टेडियम हाल बताया गया था। 29 जनवरी को इसका असर हुआ था।

बंद पड़े नाले को खुलवाया

निधौली कलां जलेसर के गड्ढों से मिल गई निजात, ईशन की सफाई पर बनी कार्य योजना: निधौली कलां से जलेसर के लिए जाने वाली सड़क नूहखेड़ा पर वर्षों से टूटी पड़ी थी। बोले एटा के तहत 21 मार्च को प्रकाशित किया गया था। दो अप्रैल को अधिकारियों की टीम पहुंची और बंद पड़े नाले को खुलवाया। इस समस्या का हल होने से करीब 20 गांवों के लोगों के अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि स्थानों से आने जाने वाले राहगीरों का राहत मिली। 1 अप्रैल को ‘बढ़ रहा है योग का मोह पर सही प्रशिक्षण है कमजोर की खबर प्रकाशित हुई थी। चार अप्रैल को असर हुआ। इसमें शहर के पार्कों में तैनात होंगे योग प्रशिक्षक, कराएंगे अभ्यास।

कासगंज के इन मुद्दों पर खींचा गया अधिकारियों का ध्यान

कासगंज। 11 जनवरी को सोरोंजी के लिए संजीवनी मांग रहे तीर्थ पुरोहित जन संवाद में करीब 70 हजार की तीर्थ पुरोहितों के समुदाय की समस्याएं उठाईं। जिसके असर के रूप में नगर पालिका प्रशासन ने तीर्थ विकास परिषद के प्रस्ताव को शासन में रखा। गंगा के तटीय क्षेत्र में मझधार में है केवट की नैया, बस प्रभु ही खिवैया संवाद में गंगा किनारे आठ गांव के केवट मल्लाह समुदाय के लोग की समस्याएं उठाईं।

चालकों के उत्पीड़न को रोकने के लिए अखबार उनकी आवाज बना

जिस पर असर के रूप में युवा उद्यमी योजना से जोड़े जाएंगे केवट की कार्यवाही उपायुक्त उद्योग ने शुरू की। कांच की गंगाजली बिखर गईं तो फिर सिमटें.. संवाद में कांच की गंगाजली बनाने के काम करने वाले मुस्लिम परिवार का दर्द उठाया। गंजडुंडवारा में बिजली के पावर की आस में बैठे हैंडलूम-पावरलूम उद्योग की समस्या रखीं। गंजडुंडवारा में हैंडलूम और पावरलूम संचालक और उनके कारोबार से जुड़े पांच हजार श्रमिक कारीगरों के परिवार रहते हैं।

असर के रूप में हैंडलूम-पावर लूम कारीगर उद्यम विकास योजना से जुड़ेंगे की प्रक्रिया उपायुक्त उद्योग ने की। कदम कदम पर दबंगई और शोषण के शिकार शहर में 400 टेंपों चालकों के उत्पीड़न को रोकने के लिए अखबार उनकी आवाज बना। गल्ला मंडी में शहर की कृषि उत्पादन मंडी में 250 आढ़त व्यापारी वर्ग की समस्याएं उठाईं। जिस पर व्यापारियों के लिए अतिरिक्त गेट खुलेगा, सुविधाएं बढ़ाने की कार्यवाही डीएम द्वारा की गई। कारोबार में सहूलियतें दीजिए सरकार संवाद में जिले में संचालित प्रमुख कारोबारों में डेरी, सराफ, रेडीमेड कपड़ों, हैंडलूम-पावर लूम समेत अलग अलग कारोबारियों की सुविधाएं बढ़ाते हुए अखबार ने आवाज बनने का काम किया।

रोटी कपड़ा, मकान टैक्स में भी छूट के अरमान

जिले में रेलवे के 700 कर्मचारियों और उनके परिवारों की जरूरतों व समस्याओं को उठाया। कांवड़ सजाने वालों की जिंदगी तो संवार दो संवाद में गंगा के किनारे के आधा दर्जन गांवों में 300 परिवारों के सदस्य को जोड़ने के साथ कांवड़ श्रद्धालुओं के लिए सजीली कांवड़ बनाने वालों के सामने आ रहीं आर्थिक समस्याओं को उठाकर प्रशासन तक पहुंचाया। यशोदा मां का दिया दर्जा पर सम्मान अधूरा संवाद में जनपद में 2024 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सामने मान देय व सुविधाएं नहीं मिलने को लेकर आ रहीं दिक्कतों को उठाया।

जरा याद करें योगदान, नर्सों को मिले भरपूर सम्मान संवाद में जिला एवं पूरे जिले के सरकारी अस्पतालों में नर्सों को चिकित्सा कार्य करने में आने वाली परेशानी को उठाया। कश्ती के मुसाफिर ने कभी समंदर नहीं देखा। रोडवेज के 300 चालकों-परिचालकों की समस्याएं उठाते हुए अखबार ने उनकी आवाज बनने का काम किया। इनके अलावा और भी कई मुद्दों पर हिन्दुस्तान ने प्रशासन और शासन का ध्यान खींचा और समाधान कराए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें