यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन के विवेक द्विवेदी अध्यक्ष व मकबूल अहमद चुने गए मंत्री
Deoria News - देवरिया में यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। विवेक द्विवेदी को अध्यक्ष और मकबूल अहमद को शाखा मंत्री चुना गया। चुनाव की प्रक्रिया गोरखपुर क्षेत्र के अधिकारियों की अध्यक्षता में...

देवरिया, निज संवाददाता। बस स्टेशन परिसर में यूपी रोडवेज इम्पलाइज यूनियन का वार्षिक चुनाव शनिवार को संपन्न हुआ। जिसमें विवेक द्विवेदी को अध्यक्ष व मकबूल अहमद को शाखा मंत्री चुना गया। गोरखपुर क्षेत्र से आए चुनाव अधिकारी मनोज चंद सिंह व अजय पांडेय की अध्यक्षता में चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें से सर्वसम्मति से विवेक द्विवेदी को शाखा अध्यक्ष, मकबूल अहमद को शाखा मंत्री चुना गया। इसी तरह अनिल कुमार व अंकुर श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष, पटेल प्रसाद और मीना देवी को संयुक्त मंत्री, महबूब अंसारी को कोषाध्यक्ष, दीनानाथ मिश्र, धर्मेंद्र कुशवाहा, चंदन कुमार पांडेय, रमेश सिंह, फैजनुल सिद्दीकी, सत्य प्रकाश राय, मनोज कुमार सिंह, सुनील मिश्र को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। इस दौरान पंकज मिश्र समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।