Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsSamajwadi Party s Jan Choupal Critiques BJP Government s Policies

अंग्रेजों जैसे हुकूमत करना चाहती है भाजपा: ब्रह्माशंकर

Deoria News - तरकुलवा में समाजवादी पार्टी ने पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया, जिसमें पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने भाजपा सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा समाज को बांटने की राजनीति कर रही है और 2027 के...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाMon, 24 Feb 2025 04:33 AM
share Share
Follow Us on
अंग्रेजों जैसे हुकूमत करना चाहती है भाजपा: ब्रह्माशंकर

तरकुलवा, हिन्दुस्तान संवाद। पथरदेवा विधानसभा के मुंडेरा बाबू गांव में समाजवादी पार्टी द्वारा पीडीए जन चौपाल का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंग्रेजों जैसी हुकूमत करना चाहती है। सपा समाज में एकता स्थापित करना चाहती है, तो वहीं भाजपा समाज को बांटने की राजनीति करती है। 2027 के चुनाव में जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकेगी। भाजपा सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है।

उमेश नरायन शाही ने कहा कि भाजपा सरकार बनने पर महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बढ़ती है। सपा सरकार की सारी सुविधाएं बंद हो जाती हैं। कार्यक्रम को सपा के वरिष्ठ नेता सुभाष पाठक, डॉ. संजीव राव, संकटा नंद चतुर्वेदी, मकसूद खान, सत्यप्रकाश यादव, दीनानाथ यादव आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता रामख्याली प्रसाद व संचालन भगवती मिश्रा ने किया।

इस दौरान कृष्णलाल त्रिपाठी, मंजर हुसेन, शिवशंकर यादव, रामप्रकाश यादव, संजय मल्ल आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें