Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsMunicipality to Safely Relocate Peepal Tree to MRF Center in Deoria

जलकल से उखाड़ कर एमआरएफ सेन्टर मे रोपित होगा पीपल का पेड़

Deoria News - देवरिया, निज संवाददाता। जलकल परिसर स्थित एक पीपल के पेड़ को उखाड़कर नगर पालिका

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाSat, 22 Feb 2025 10:25 AM
share Share
Follow Us on
जलकल से उखाड़ कर एमआरएफ सेन्टर मे रोपित होगा पीपल का पेड़

देवरिया, निज संवाददाता। जलकल परिसर स्थित एक पीपल के पेड़ को उखाड़कर नगर पालिका द्वारा एमआरएफ सेंटर में रोपित किया जाएगा। पेड़ को सुरक्षित उखाड़ने के लिए पेड़ चारों तरफ गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरा गया है, जिससे पेड़ सुरक्षित निकाला जा सके।

जलकल परिसर स्थित रोपित पीपल के पेड़ के बड़ा होने से उसकी जड़ें फैल रहीं हैं, जिससे जलकल की पाइप को क्षतिग्रस्त होने का खतरा है। इसी दृष्टिगत पेड़ को जलकल परिसर से उखाड़ा जा रहा है, और उसे भुजौली कालोनी स्थित एमआरएफ सेन्टर परिसर में रोपित किया जाएगा।

पेड़ को सुरक्षित उखाड़ने के लिए उसके चारो तरफ एक गहरा गड्ढा खोदकर उसमें पानी भरा गया है, जिससे मिट्टी गिली हो सके और पेड़ को सुरक्षित उखाड़ा जा सके। वहीं गड्ढे में पानी भरे जाने के बाद पेड़ की जड़ों से निकलने वाली मिट्टी को रोकने के लिए उसे चारों तरफ से प्लास्टिक के बोरे से ढका गया है। पेड़ को जल्द ही जलकल परिसर से उखाड़कर एमआरएफ सेंटर में रोपित किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें