Hindi NewsUttar-pradesh NewsDeoria NewsKisan Samman Nidhi 19th Installment to 4 5 Lakh Farmers 92 000 Excluded Due to E-KYC

आज 4.75 लाख किसानों को मिलेगी सम्मान निधि

Deoria News - देवरिया जिले के पौने पांच लाख किसानों को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त मिलेगी। हालांकि, 92 हजार किसान ई केवाईसी न कराने के कारण इस राशि से वंचित रह जाएंगे। इनमें से 26 हजार किसानों ने एनपीसीआई नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, देवरियाMon, 24 Feb 2025 08:35 AM
share Share
Follow Us on
आज 4.75 लाख किसानों को मिलेगी सम्मान निधि

देवरिया, निज संवाददाता। जिले के पौने पांच लाख किसानों को किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त जायेगी। जबकि ई केवाईसी नहीं करने से 92 हजार किसान सम्मान निधि से वंचित हो जाएंगे। इसमें 26 हजार किसानों ने एनपीसीआई नहीं कराया है। जबकि अन्य किसानों का ई केवाईसी नहीं हुआ है। जिन किसानों को सम्मान निधि मिलनी है उनका डाटा कृषि विभाग ने भारत सरकार को भेज दिया है। वर्ष 2019 से किसानों को हर साल 6 हजार रूपये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिल रही है। किसानों को प्रत्येक चार महीने पर 2 हजार रूपये सम्मान निधि के रूप में उनके खाते में भेजी जाती है। 24 फरवरी को किसानों के खाते में 19वीं किस्त के रूप में किसान सम्मान निधि जायेगी। जिले में कुल 566557 किसान कृषि विभाग में पंजीकृत हैं। इनमें से 473987 किसानों का खाता पूरी तरह से सही है। इन किसानों के खाते में सम्मान निधि की 19वीं किस्त जायेगी। इन किसानों का ब्योरा भारत सरकार को भेज दिया गया है। 24 फरवरी को इन किसानों के खाते में सम्मान निधि की धनराशि जायेगी। जबकि 92570 किसान पीएम सम्मान निधि से वंचित हो जायेंगे। इनमें से 26 हजार किसानों का बैंक से एनपीसीआई नहीं हुआ है। जबकि अन्य किसानों ने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराया है। जिसके चलते इनके खाते में सम्मान निधि की धनराशि नहीं जायेगी। उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने कहा कि जिन किसानों का बैंक खाता सहीं हैं उनके खाते में पीएम सम्मान निधि की 19वीं किस्त जायेगी। एनपीसीआई व ई केवाईसी नहीं कराने वाले किसान सम्मान निधि से वंचित हो जायेंगे। उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य ने बताया कि 24 फरवरी को किसानों के खाते में 19वीं किस्त जायेगी। किसानों का पूरा ब्योरा भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें