कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का निधन, एम्स में ली अंतिम सांस
पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का 11 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। 10 जनवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का 11 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और 10 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुए थे। आज शाम 4 बजे उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उनका इंतकाल हो गया।
डॉ. अहमद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश की राजनीति का प्रमुख चेहरा थे। उनके निधन पर राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। वह मेरठ में कोतवाली स्थित बनी सराय में रहते थे,। जबकि मूल निवासी बागपत जिले के रटौल गांव के थे।
यूपी उपचुनाव से पहले थामा था कांग्रेस का दामन
राजनीति की शुरुआती दिनों में डॉ. मेराजुद्दीन अहमद 1998 तक कांग्रेस में रहे। फिर सपा में शामिल होकर 1998 और 1999 में बागपत संसदीय सीट से चुनाव लड़ा। इसके बाद 2010 से 2017 तक फिर कांग्रेस में रहे थे। 2017 में रालोद में शामिल हो गए। फिर यूपी उपचुनाव 2024 में रालोद का साथ छोड़ वह फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। डॉ. मेराजुद्दीन रालोद के कोट से भी पूर्व मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा रालोद के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर भी थे।