Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़CM Yogi became strict on BDO was occupying the house of an elderly woman got arrested

बुजुर्ग महिला का मकान कब्जा कर रहा था बीडीओ, सीएम योगी हुए सख्त, कराया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा में बुजुर्ग महिला का मकान कब्जा कर रहे एक बीडीओ पर सख्त एक्शन लिया है। बुजुर्ग महिला की शिकायत मिलते ही बीडीओ के खिलाफ केस दर्ज करवाकर गिरफ्तार करवा दिया है। बुजुर्ग मथुरा का रहने वाला है। बेटे की शादी के नाम पर मकान किराए पर लिया और खाली नहीं कर रहा था।

Yogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तानFri, 14 Feb 2025 10:38 PM
share Share
Follow Us on
बुजुर्ग महिला का मकान कब्जा कर रहा था बीडीओ, सीएम योगी हुए सख्त, कराया गिरफ्तार

वृद्धा का मकान कब्जाने और धमकाने के आरोप में बसरेहर के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) भूदेव लवानिया को मथुरा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। लवानिया मथुरा शहर में राधिका विहार के रहने वाले हैं। अलीगढ़ से स्थानांतरित होकर 10 फरवरी को यहां आए थे। आरोप है कि उन्होंने बेटे की शादी के लिए मथुरा में वृद्धा का मकान किराये पर लिया था और अब खाली नहीं कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक भूदेव लवानिया ने बेटे शुभम की शादी के लिए 10 मार्च 2024 को पड़ोस में रहने वाली वृद्धा मधु पत्नी राजेंद्र खंडेलवाल का मकान किराये पर लिया था। 26 अप्रैल को शादी होने के बाद मधु ने मकान खाली करने को कहा तो टालमटोल करने लगे। मधु के कोई बेटा नहीं है। आरोप है कि लवानिया ने उनके पूरे परिवार को गायब कराने की धमकी देते हुए मकान खाली करने से मना कर दिया।

ये भी पढ़ें:संभल हिंसा में योगी सरकार का बड़ा एक्शन, पूरे शहर में लगे 74 संदिग्धों के पोस्टर

मधु ने आरोप लगाया था कि लोकसेवक होने के नाते मथुरा में किसी अधिकारी ने उनकी नहीं सुनी। इस पर राष्ट्रीय महिला कल्याण आयोग और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से लिखित शिकायत की। इसके बाद 13 जुलाई 2024 को मथुरा कोतवाली सदर में भूदेव के खिलाफ मकान कब्जाने और धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई। थाना प्रभारी समित चौधरी ने बताया कि बीडीओ वांछित होने के बावजूद पुलिस व न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत नहीं हो रहे थे। इसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें