Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsThree Laborers Injured in Stone Mine Collapse in Bharatkoop Rescue Operations Underway

खनन के दौरान पत्थर खदान धंसकने से तीन मजदूर दबकर घायल

Chitrakoot News - चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र में बुधवार रात खनन के दौरान गोंडा पहाड़ पर पत्थर खदान धंसक गई, जिससे तीन मजदूर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में सतना रेफर किया गया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटThu, 24 April 2025 11:38 PM
share Share
Follow Us on
खनन के दौरान पत्थर खदान धंसकने से तीन मजदूर दबकर घायल

चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंडा पहाड़ में बुधवार की देर रात करीब 11 बजे खनन के दौरान पत्थर खदान धंसकने से तीन मजदूर दबकर घायल हो गए। मलबे में दो पोकलैंड व एक डंपर दब जाने से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मलबे में दबे तीनों मजूदरों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायलों को रेफर होने के बाद सतना ले जाया गया है।

गोंडा पहाड़ में महेश प्रसाद जायसवाल की पत्थर खदान है। बुधवार की देर रात खदान में खनन चल रहा था। बताते हैं कि खदान में ब्लास्टिंग भी की गई। इसके बाद करीब डेढ़ सौ फीट ऊंचाई से गिरे मलबे के साथ खदान धंसक गई। पूरा मलबा नीचे की ओर आ गिरा। खदान में मौजूद मजदूर 40 वर्षीय साढू व उसका भाई 35 वर्षीय छोटू निवासी करारी मजरा गोंडा के अलावा पोकलैंड चालक 40 वर्षीय सुदामा यादव मलबे में दब गए। इसके अलावा मलबे में दो पोकलैंड व एक डंपर भी दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर आनन-फानन पहुंचे प्रभारी निरीक्षक भरतकूप मनोज कुमार ने पुलिस टीम के साथ रेस्क्यू चलाया। दूसरी पोकलैंड मशीनें मंगवाकर मलबे को हटवाकर मजदूरों को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने तीनों को प्रयागराज रेफर कर दिया। लेकिन तीनों को सतना अस्पताल ले जाया गया है। मजदूरों को सुरक्षित निकालने के बाद गुरुवार को मलबे में दबी पोकलैंड व ट्रकों को निकाला गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें