Hindi NewsUttar-pradesh NewsChitrakoot NewsAttempted Murder of Professor at Jagadguru Rambhadracharya University 5 Arrested

विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर जानलेवा हमला, पांच लोग गिरफ्तार

Chitrakoot News - 21 सीएचआई-13: पुलिस हिरासत में मौजूद पकड़े गए हमलावर आरोपित। मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को दबोच लिया। जबकि कई अन्य लोग भागने में सफल रहे। विश

Newswrap हिन्दुस्तान, चित्रकूटMon, 21 April 2025 11:38 PM
share Share
Follow Us on
विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर जानलेवा हमला, पांच लोग गिरफ्तार

चित्रकूट, संवाददाता। जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर के ऊपर लामबंद लोगों ने जान से मारने की नियत से हमला बोल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को दबोच लिया। जबकि कई अन्य लोग भागने में सफल रहे। विश्वविद्यालय में तैनात एसोसिएट प्रोफेसर डा सुशील कुमार त्रिपाठी रविवार की देर रात करीब 11 बजे चार पहिया वाहन में कर्वी से सीतापुर जा रहे थे। मंदाकिनी पुल कर्वी पार करते ही ब्रेकर के पास पीछे की तरफ से पहुंचे दो बाइकों में सवार पांच लोगों ने उनके वाहन को क्रास किया। इसी बीच उनकी बाइक चार पहिया वाहन में टच हो गई। जिससे बाइक सवारों ने उनको वहीं पर रोक लिया और विवाद करने लगे। इसके बाद फोन के जरिए करीब 25-30 लोगों को बुला लिया। सभी ने प्रोफेसर के साथ लात-घूसों से मारपीट की। घटना की सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक कर्वी उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर अंबुज पांडेय, सूर्या उर्फ कुलदीप पांडेय, आयुष पांडेय, निखिल उर्फ गौरव तिवारी, राजेश पांडेय निवासी पिपरौध थाना मऊ को चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार किया गया है। यह सभी मुकदमे में नामजद किए गए थे। पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें