राजघाट पुल पर वाहन खराब होने से लगा जाम
Chandauli News - शनिवार सुबह राजघाट मालवीय पुल पर एक पिकअप वाहन के पहिये के खराब होने से जाम लग गया। इससे पड़ाव चौराहे पर यात्रियों को धूप में खड़े रहना पड़ा। स्कूल, कॉलेज और ऑफिस जाने वाले लोग परेशान हुए। जाम के कारण...

पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ाव चौराहे से वाराणसी को जाने वाले मार्ग पर राजघाट मालवीय पुल पर शनिवार की सुबह करीब 9 बजे एक पिकअप वाहन का पहिया खराब हो जाने के कारण जाम की स्थिति हो गई। जिसके कारण वाराणसी जाने के लिए सवारी वाहन नही मिलने के कारण पड़ाव चौराहे पर यात्री चिलचिलाती धूप में खड़े होकर वाहन की प्रतीक्षा करते रहे। वाहन खराब होने से जाम की स्थिति हो गई। इससे लोग धूप में बेहाल दिखे। क्षेत्र के राजघाट मालवीय पुल पर वाहन खराब होने से आवागमन बाधित हो गया। जिसके कारण मार्ग पर दोनो तरफ गाड़ियों की रफ्तार धीमा होने लगा। रोजमर्रा अपने काम पर जाने वाले लोग जल्दबाजी में आगे निकलने के चक्कर मे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। राजघाट मालवीय पुल पर जाम लगने के कारण पड़ाव चौराहे से ऑटो और टोटो चालक वाराणसी जाने में कतराने लगे। सवारी वाहन नही मिलने के कारण पड़ाव चौराहे पर यात्रियों का जमावड़ा लगने लगा और यात्री चिलचिलाती धूप में खड़े होकर वाहन की प्रतीक्षा करने लगे। जाम लगने के कारण स्कूल, कॉलेज जाने वाले छात्र छात्राओं और आफिस दफ्तर और कार्यालय जाने वाले लोगो सहित ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम के कारण ऑटो औऱ टोटो चालक मनमाना किराए वसूलने में लग गए। जिसके कारण चौराहे पर यात्रियों और चालको में आपस मे कहासुनी देखने को मिला। तीन घंटे बाद खराब वाहन को वहां से ठीक कर हटाया गया तब जाकर आवागमन शुरू हुआ।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।