Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsPolice Arrests 10 000 Reward Criminal Rahul Kumar for Cattle Smuggling

दस हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार

Chandauli News - बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ पुल से पुलिस ने 10,000 का इनाम घोषित अपराधी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया। वह पिछले साल अगस्त में गोवंश बिहार ले जाते समय फरार हो गया था। बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा की...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 3 Feb 2025 01:50 AM
share Share
Follow Us on
दस हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार

चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के बलुआ पुल से मुखबीर की सूचना पर रविवार को दस हजार का इनामी राहुल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिछले साल अगस्त में गोवंश बिहार ले जाते समय एक साथी पकड़ा गया था। जबकि राहुल कुमार तब से फरार चल रहा था। बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा को मुखबीर से सूचना मिली कि बलुआ पुल से दस हजार का इनामी जा रहा है। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि 24 अगस्त 2024 को विशाल यादव ग्राम मुस्तफाबाद थाना चौबेपुर वाराणसी के साथ वांछित इनामी राहुल कुमार ग्राम मोहरवां थाना राजापुर जनपद चित्रकूट निवासी एक पिकअप पर क्रूरता पूर्वक 11 गोवंश बिहार ले जा रहे थे। जिसमें एक अभियुक्त को उसी समय गिरफ्तार कर लिया गया था। राहुल फरार चल रहा था जिसके ऊपर दस हजार का इनाम घोषित था। ये पिकअप वाहन का स्वामी भी है। इसका एक साथी प्रिंस उर्फ बगड़ू टड़िया (कैथापर ) थाना अलीनगर अभी भी फरार चल रहा है। इसके ऊपर भी पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में बलुआ इंस्पेक्टर डॉ. आशीष मिश्रा, मारूफपुर चौकी इंचार्ज तरुण पाण्डेय, हेड कांस्टेबल नन्द गोपाल उपाध्याय, पद्म देव पाण्डेय रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें