Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsNational Service Scheme Camp Inaugurated at Sakaldiha PG College

छात्र अपने माता पिता के संघर्षो को कभी न भूले: डा:सुरेन्द्र

Chandauli News - सकलडीहा पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर शनिवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. सुरेंद्र प्रताप यादव ने किया। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक किया और अपने...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीMon, 24 Feb 2025 02:16 AM
share Share
Follow Us on
छात्र अपने माता पिता के संघर्षो को कभी न भूले: डा:सुरेन्द्र

सकलडीहा,हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा पीजी कॉलेज में शनिवार से राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। रविवार को कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव हिंदी विभागाध्यक्ष समता पीजी कॉलेज सादात गाज़ीपुर ने किया। इस मौके पर एनएसएस के स्वंय सेवकों को विस्तार से राष्ट्र सेवा के प्रति जागरूक किया। मुख्य अतिथि डा.सुरेन्द्र यादव ने कहा कि युवाओं को अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। आप समाज के जिम्मेदार नागरिक बने। अपने माता -पिता के संघर्ष को कभी मत भूलना कि वह किस तरह से आपके सपनों को पूरा करने के लिए दिन -रात मेहनत करते हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष उप प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना गांधी के विचारों का मूर्त रूप है। सेवा योजना का उद्देश्य छात्रों का चरित्र निर्माण करना भी है। विशिष्ट अतिथि प्रो. दयाशंकर सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ जितेंद्र यादव ने किया। संचालन डॉ. श्यामलाल यादव ने किया. धन्यवाद डॉ. अनिल तिवारी ने किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, शुभम,विनोद विश्वकर्मा, आकाश गौतम सहित छात्र -छात्रा उपस्थिति रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें