सामूहिक विवाह में 42 जोड़ों की कराई गई शादी
Chandauli News - बरहनी ब्लाक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया, जिसमें 42 जोड़ों ने विवाह किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। उन्होंने...

धीना, हिन्दुस्तान संवाद। बरहनी ब्लाक परिसर में मंगलवार को बीडीओ चंद्रभान उपाध्याय के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें मौके पर शादी में 42 जोड़ों का विवाह सकुशल संपन्न हुआ। ब्लाक परिसर में विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के बीच 12 मंडपो में नवविवाहित जोड़ों ने एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाई। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह, विकास खंड अधिकारी चंद्रभान उपाध्याय, लेखाकार सियालाल सहित अन्य ने नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। बरहनी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह ने नव दंपतियों को बधाई देते हुए कहा कि शासन स्तर से गरीब असहाय वर्ग की कन्या के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन बहुत ही सराहनीय व पुनीत कार्य है।51 हजार रुपया प्रति जोडा शासन स्तर से खर्च किया जाता है। गरीबों के उत्थान के लिए सरकार कटिबद्ध है। सरकार की योजनाओं से गरीबों को काफी लाभ मिल रहा है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी चंद्रभान उपाध्याय, लेखाकार सियालाल, एडीओ पंचायत प्रेमचंद, सुनील, रमाकांत, सोनू सिंह, लबी सिंह, पिंटू सिंह, राजेश, विजय आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।