Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsHumanity s Journey for Peace Truth Devotees Pilgrimage in Sultanpur

मां काली मंदिर से निकाली गई सत्य श्रद्धालु मानव मिलन यात्रा

Chandauli News - सत्य श्रद्धालु मानव मिलन यात्रा शनिवार को चकिया काली जी पोखर से निकली। यह यात्रा मगरौर, गांधीनगर, बरहुआ, सैदूपुर, सरैया, बसाढ़ी होते हुए सुल्तानपुर गांव पहुंची। कार्यक्रम में सत्य ज्ञान प्रदान किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीSun, 23 Feb 2025 02:10 AM
share Share
Follow Us on
मां काली मंदिर से निकाली गई सत्य श्रद्धालु मानव मिलन यात्रा

इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। सत्य श्रद्धालु मानव मिलन यात्रा शनिवार को चकिया काली जी पोखर से निकाली गई। जो मगरौर, गांधीनगर, बरहुआ, सैदूपुर, सरैया, बसाढ़ी होते हुए सुल्तानपुर गांव पहुंची। जहां संसार में मानव के सुख शांति हेतु सत्य श्रद्धालु मिलन श्रद्धा वाणी भजन और उद्भव दर्शन का आयोजन किया गया। उद्भव दर्शन में संसार में मानव के सुख शांति हेतु सत्य से विमुख विश्व में व्यक्ति, शक्ति, संप्रदाय, योग से भोग गोचर पदार्थ में तंल्लीन, विश्व के विकसित, विलुप्त एवं अविकसित रोगी रिणी पतन की ओर अग्रसर चिंतित मानव को सत्योन्मुख कर सुख शांति प्रदान करने के लिए लोगों को सत्य ज्ञान प्रदान किया गया। इस दौरान चंदौली, गाजीपुर, प्रयागराज, आजमगढ़, संत रविदास नगर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, आदि जिलों से आए भक्त श्रद्धालुओं ने सत्य श्रद्धालु सत्य उद्भव दर्शन का लाभ उठाया। इस अवसर पर संरक्षक श्रीनाथ मानव, संयोजक अद्वितीय मानव चंद्रबली, अमरनाथ मानव, मनीष, अभय, डॉ अमरजीत, पुष्पा, मनभावती, पवन आदि सत्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें