अगलगी में गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलसे
Chandauli News - अगलगी में गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलसेअगलगी में गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलसेअगलगी में गैस सिलेंडर फटने से पांच लोग झुलसेअगलगी में गैस सिले

कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर थाना क्षेत्र के अहिकौरा गांव निवासी सुरेश शर्मा के मकान में आग लग गई। इस दौरान आग समीप की रिहायशी मड़ई को अपने आगोश में ले लिया। वही घर में रखे गैस सिलेंडर में आग पकड़ लिया और तेज धमाका के साथ सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से हुए धमाका से पूरा गांव दहल गया। वही आग बुझाने में जुटे पांच लोग झुलस गये। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाये। ग्रामीण झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराये। क्षेत्र के अहिकौरा गांव निवासी सुरेश शर्मा का गांव के मध्य रिहायशी मड़ई और सटा मकान है। शुक्रवार की दोपहर मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग के चपेट में आकर तेज धमाका के साथ गैस सिलेंडर फट गया। इससे आसपास के ग्रामीणों में अफरा तफरी मच गई। वही सिलेंडर फटने से पांच लोग सदस्य झुलस गये। इस क्रम में निकली चिंगारी से समीप की रिहायशी मड़ई में आग लग गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवान घंटेभर प्रयास के बाद आग पर काबू पाये। वही गैस सिलेंडर फटने से 42 वर्षीय गृहस्वामी सुरेश शर्मा, 35 वर्षीय कमलेश राम, 32 वर्षीय गोविंद शर्मा, 36 वर्षीय कौशर खान और 15 वर्षीय दुर्गा कुमारी झुलस गई। पुलिस ने सभी झुलसे लोगों को धानापुर सामुदायिक अस्पताल पर भर्ती कराया। विधायक सुशील सिंह के प्रतिनिधि अन्नू सिंह अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपाल से मुआवजा दिलाने की बात कहीं।
गेहूं की ठूंठ में लगी आग ने मचाया तांडव
धीना। क्षेत्र के आशापुर एकौनी गांव के सिवान में शुक्रवार को लगी गेहूं की ठूंठ में लगी कई गांवों में तांडव मचाया। तेज हवा के कारण आग का चिंगारी आठ किमी दूर सुढना गांव तक पहुंच गई। इस दौरान कई झोपड़ी आदि जल गये। इसमें पुजारी यादव के गृहस्थी के सामान सहित एस साइकिल जल गई। वही ग्रामीणों ने किसी तरह पशुओं को खोल कर बाहर निकाला। वही कुसी गांव निवासी राणा सिंह के गेहूं का 15 बोझ जल गया। इसके अलावा कोसा बिंद, सतीश राम, शिवधनी बिंद, रामखेलावन बिंद, दरोगा बिंद के खेत में रखा भूंसा जलकर राख हो गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।