Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsStudents Showcase Talent at AKP College Poetry Reading Event

कविता पाठ में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Bulandsehar News - एकेपी पीजी कालेज में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद द्वारा आयोजित कविता पाठ में छात्राओं ने प्रतिभाग किया। सम्मानित प्रतिभागियों में इरम, गुनगुन कौशिक और मान्या गोविल ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए। इसके...

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरTue, 18 Feb 2025 12:05 AM
share Share
Follow Us on
कविता पाठ में छात्राओं ने दिखाया हुनर

एकेपी पीजी कालेज में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में आयोजित कविता पाठ में छात्राओं ने हुनर दिखाया। जिसके बाद प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद के तत्वाधान में युवा महोत्सव उल्लास का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पाण्डेय, महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज, कवयित्री साधना अग्रवाल, कवयित्री प्राची अग्रवाल, डब्लूपीए की अध्यक्ष वर्षा गुप्ता और साहित्यिक सांस्कृतिक प्रभारी प्रोफेसर रेखा चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में हिन्दी व अंग्रेजी साहित्य जगत के प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं पर आधारित कविता पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें 30 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कविता पाठ के निर्णायक की भूमिका प्रसिद्ध कवयित्री व समाजसेवी साधना अग्रवाल, प्राची अग्रवाल, वर्षा गुप्ता और डॉ स्वर्णाली डे ने निभाई। हिन्दी कविता पाठ में एमए प्रथम वर्ष की इरम ने प्रथम स्थान, एमए प्रथम वर्ष गुनगुन कौशिक ने द्वितीय स्थान, और निशा प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी कविता पाठ में बीए द्वितीय वर्ष की मान्या गोविल ने प्रथम स्थान, बीए तृतीय वर्ष की प्रज्ञा वशिष्ठ द्वितीय स्थान, एमए की गुनगुन कौशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दूसरे चरण में भारतीय नारियों से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका एकता चौहान ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में 30 छात्राओं ने प्री राउंड में प्रतिभाग किया। जिनमें से 12 छात्राएं 4 टीमों अपाला, गार्गी, मैत्रेयी, लोपामुद्रा के रूप में फाइनल राउंड में पहुंची। क्विज में भारतीय महिलाओं के योगदान से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें