गढ़ गंगा मेले के लिए निजी बस संचालक चलाएंगे बसें
Bulandsehar News - कार्तिक गंगा मेले के लिए अनूपशहर में 12 नवंबर से परिवहन निगम की बसें चलेंगी। गढ गंगा मेले के लिए गढ़ डिपो की बसें भी उपलब्ध होंगी। बुलंदशहर डिपो से अनूपशहर गंगाघाट के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। 13...

कार्तिक गंगा मेले को लेकर अनूपशहर के लिए जहां परिवहन निगम की बसों का 12 नवंबर से संचालन शुरू हो जाएगा। तो वहीं, गढ गंगा मेले के लिए गढ़ डिपो की बसों का संचालन होगा। इन बसों की संख्या कम रहने पर श्रद्धालुओं को निजी बसों में सफर करना पड़ता है। इस बार भी बुलंदशहर डिपो की ओर से अनूपशहर गंगाघाट के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, गढ़ गंगाघाट के लिए निजी बस संचालकों ने तैयारियां शुरू कर दी है। स्याना-गढ़ यूनियन अध्यक्ष जागेश चौहान ने बताया कि गढ़ एवं ब्रजघाट के लिए 13 नवंबर से 15 नवंबर तक बसों का संचालन होगा। बुलंदशहर के स्याना बस अड्डे से प्रत्येक 15 मिनट पर बस गढ़ के लिए रवाना की जाएगी। 14 नवंबर को बसों का संचालन देर रात तक जारी रहेगा। ऐसे में यात्री 14 नवंबर को किसी भी समय निजी बसों से सफर कर सकते हैं। जो बुलंदशहर से चलकर गढ़ प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए स्थान तक छोड़ेंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।