परशुराम जन्मोत्सव में धूमधाम से मनाया
Bulandsehar News - फोटो---6परशुराम जन्मोत्सव में धूमधाम सेपरशुराम जन्मोत्सव में धूमधाम सेपरशुराम जन्मोत्सव में धूमधाम सेपरशुराम जन्मोत्सव में धूमधाम से

बुलंदशहर। परशुराम भवन कचहरी रोड पर बुधवार को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव महर्षि परशुराम शिक्षा सेवा समिति के द्वारा धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बिजेन्द्र दत्त शर्मा ने संचालन सचिव संजीव शर्मा ने किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ एवं समिति के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सुंदरकाण्ड पाठ एवं सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शिवकिशोर गौड़ ने कहा कि सभी सनातनियों के भगवान परशुराम हैं। पालिकाध्यक्ष दीप्ति मित्तल ने भव्य कार्यक्रम की सराहना की। अखिलेश गौड़ और स्वामी परमदेव महाराज ने कहा कि ब्राह्मण बनने के लिए अपने अन्दर के ब्रह्म को जागृत करना पड़ेगा।
अध्यक्ष विजेन्द्र दत्त शर्मा ने सभी का आभार जताया। अंत में पहलगाम हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। इस दौरान विपिन प्रधान, विनोद शर्मा, पंकज शर्मा, हिमांशु मित्तल, धर्मपाल शर्मा, रविन्द्र शर्मा, नरेंद्र नागर, घनेन्द्र शर्मा, चंद्रभान शर्मा, खूबचंद शर्मा, अजय त्यागी,आदि रहे। પડમાનેउधर, ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष पंडित अखिलेश गौड़ के तत्वावधान में परशुराम भवन कचहरी रोड में भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। जिला संरक्षक पंडित योगराज शर्मा, पंडित विपिन शर्मा, अर्चना पांडे, सीपी भारद्वाज, चंद्रभान शर्मा, मंगल सेन शर्मा, शिवा विजय, विकास व्यास,ललित शर्मा शैलेंद्र शर्मा, पंकज शर्मा,सुखदेव शर्मा, कमलकांत शर्मा, अमित अंगिरा आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।