Hindi NewsUttar-pradesh NewsBulandsehar NewsClouds of Uncertainty for 18 Pakistani Women on Long-Term Visa in Bulandshahr Post-Pahalgam Attack

लांग टर्म वीजा पर रह रहे 18 पाक नागरिकों पर भी संशय

Bulandsehar News - पहलगाम हमले के बाद लॉग टर्म वीजा पर रह रहे 18 पाक नागरिकों पर भी संशयपहलगाम हमले के बाद लॉग टर्म वीजा पर रह रहे 18 पाक नागरिकों पर भी संशयपहलगाम हमले

Newswrap हिन्दुस्तान, बुलंदशहरSat, 26 April 2025 03:10 AM
share Share
Follow Us on
लांग टर्म वीजा पर रह रहे 18 पाक नागरिकों पर भी संशय

बुलंदशहर। पहलगाम हमले के बाद लॉग टर्म वीजा पर रह रहे 18 पाक नागरिकों पर भी संशय के बादल मंडरा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो लॉग टर्म वीजा पर जिला बुलंदशहर में रूकी सभी महिला नागरिक हैं। इन सभी का निकाह बुलंदशहर में हुआ है। अभी तक केंद्र सरकार की ओर से लॉग टर्म वीजा पर रह रहे पाकिस्तान नागरिकों के लिए कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं। शॉर्ट टर्म वीजा पर बुलंदशहर में आईं पांचों महिलाओं को अटारी बॉर्डर के लिए रवाना किया गया जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमले के बाद केंद्र सरकार ने कई सख्त फैसले लिए हैं। इन फैसलों में देश में शॉर्ट टर्म वीजा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के अंदर भारत देश छोड़कर जाना शामिल है। इसके तहत जिला बुलंदशहर में पाकिस्तान से शॉर्ट टर्म वीजा पर पांच महिलाएं आई हुई थीं, जिनमें से चार महिलाएं स्याना क्षेत्र और एक महिला खुर्जा क्षेत्र में अपने रिश्तेदारों के घर आई थी। स्थानीय अभिसूचना इकाई द्वारा इन पांचों महिलाओं को वापसी के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर अटारी बार्डर के लिए रवाना करा दिया है। हालांकि जिला बुलंदशहर में लॉग टर्म वीजा पर 18 पाकिस्तानी नागरिक मौजूद हैं। यह सभी पाकिस्तानी नागरिक महिलाएं हैं, जिनको यहां रहते हुए कई दशक बीत चुके हैं। यह महिलाएं पाकिस्तान से बुलंदशहर में रहने वाले अपने रिश्तेदारों अथवा परिचितों से शादी करने के बाद लॉग टर्म वीजा पर रह रही हैं। कई महिलाओं की उम्र 50 को पार कर चुकी हैं, किंतु उन्हें भारतीय नागरिकता नहीं मिल सकी है। एक निर्धारित अवधि के बाद लॉग टर्म वीजा को रिन्यू कराना पड़ता है।

आतंकी डाल रहे भारत-पाक संबंधों में खलल

बुलंदशहर में लॉग टर्म वीजा पर रहने वाली एक महिला के रिश्तेदार राहत ने बताया कि निकाह के सालों बाद भी भारतीय नागरिकता न मिल पाना एक महिला के लिए काफी कष्टदायी है। आतंकी तत्व कभी नहीं चाहते हैं कि दोनों देशों के मध्य अमन-चैन और भाईचारा कायम रहे। एलआईयू के एक अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट टर्म वीजा पर रहने आईं सभी पांचों महिलाओं को वापस भेजा जा चुका है, किंतु लॉग टर्म वीजा के लिए उच्चस्तर से कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं।

---कपिल गौड़

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें