कानपुर नगर निगम सदन में जमकर हंगामा, मेयर के सामने ही भाजपा और सपा पार्षद भिड़े, देखें वीडियो
कानपुर नगर निगम सदन में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई को गुंडा कहने पर सत्ता और विपक्ष के पार्षद भिड़ गए। भाजपा पार्षद विकास जायसवाल और सपा के रजत बाजपेई के बीच तीखी बहस हुई। दोनों ने एक-दूसरे के कॉलर पकड़ लिए।

यूपी के कानपुर नगर निगम में मंगलवार को सदन शुरू होती ही जोरदार हंगामा होने लगा। भाजपा और सपा पार्षद के बीच नोकझोंक होने लगी और देखते ही देखते एक-दूसरे का कॉलर भी पकड़ लिया। यहां तक की किसी ने महापौर की भी बात सुनी। इस घटना के बाद तक सदन की बैठक स्थगित कर दी गई। भाजपा और सपा पार्षदों के इस भिड़त का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
नगर निगम सदन में मंगलवार को बैठक हुई। इस दौरान सपा की नवनिर्वाचित विधायक नसीम सोलंकी को पदेन सदस्य की शपथ ली। इसके बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो स अचानक भाजपा विधायक, सपा एमएलए अमिताभ बाजपेई को गुंडा कहते हुए नारा लगाने लगे। इस पर विपक्ष के पार्षद बिगड़ गए। भाजपा पार्षद विकास जायसवाल और सपा के रजत बाजपेई के बीच तीखी बहस हुई। दोनों ने एक-दूसरे के कॉलर पकड़ लिए। इसके बाद भाजपा भ्रष्टाचारी और अमिताभ बाजपेई चोर है के नारे लगे। हंगामे के बाद सदन की बैठक 5 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। महापौर प्रमिला पांडेय बोलती रह गईं लेकिन किसी ने नहीं सुनी। अंत में वह सदन छोड़कर चली गईं।
भाजपा पार्षदों का आरोप है कि सपा विधायक अमिताभ बाजपेई ने पार्षदों द्वारा कराए गए कामों को तोड़ दिया और अब विधायक निधि से दोबारा उसी काम को करवा रहे हैं। इसी बात को लेकर हंगामा हुआ। उधर, मेयर ने मामले की जांच कराने की बात कही है। हालांकि सदन में हुए इस हंगामें का वीडियो वायरल हो रहा है।