Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsSuccessful Kavad Yatra at Mota Mahadev Temple Celebrated with Community Feast

मोटा महादेव शिव मंदिर पर भंडारे में अधिकारियों ने की सेवा

Bijnor News - सिद्ध पीठ मोटा महादेव शिव मंदिर पर कावड़ यात्रा संपन्न होने के बाद पुलिस प्रशासन ने भंडारे का आयोजन किया। अधिकारियों ने हजारों शिव भक्तों को भोजन प्रसाद कराया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरTue, 25 Feb 2025 11:03 PM
share Share
Follow Us on
मोटा महादेव शिव मंदिर पर भंडारे में अधिकारियों ने की सेवा

सिद्ध पीठ मोटा महादेव शिव मंदिर पर सकुशल कावड़ यात्रा संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने स्वयं हजारों की संख्या में मोटा महादेव पहुंचे शिव भक्तों को भोजन प्रसाद कराया। मंगलवार को सिद्ध पीठ मोटा महादेव मंदिर पर सकुशल कावड़ यात्रा के संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन की ओर से आयोजित भंडारे में अधिकारियों ने स्वयं कांवड़ यात्रियों को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया। जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, एसपी ग्रामीण राम अर्ज, एसपी सिटी संजीव वाजपेई, एसडीएम विजय शंकर, सी ओ देशदीपक सिंह, पूर्व सांसद राज्य मंत्री राजा भारतेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह सहित अन्य लोगों ने भंडारे में सेवा की।

सभी अधिकारियों ने कावड़ यात्रियों से उनका हाल-चाल जाना साथी पुलिस प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं एवं अव्यवस्था के बारे में भी जानकारी की। थाना प्रभारी मंडावली रामप्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें