पंचायत उपचुनाव हेतू पोलिंग पार्टियां रवाना
Bijnor News - ग्राम पंचायत पौटा में रिक्त प्रधान पद के चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना हुईं। सदस्य पदों पर दो निर्विरोध निर्वाचन हुए। चार पोलिंग पार्टियाँ चुनाव के लिए भेजी गईं हैं। मतगणना 21 फरवरी को नूरपुर...
क्षेत्र की ग्राम पंचायत पौटा में रिक्त प्रधान पद के चुनाव के लिए ब्लॉक से पोलिंग पार्टी रवाना हुई। सदस्य पद के दो रिक्त पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होगया। मंगलवार को ग्रामपंचायत पौटा के रिक्त प्रधान पद के चुनाव के लिए आरओ सतीश कुमार तथा एआरओ अनिल कुमार द्वार ब्लॉक से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। एआरओ अनिल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधान पद के चुनाव के लिए चार पोलिंग पार्टीयो को रवाना किया गया है। जहां बुद्धवार को चुना के बाद 21 फरवरी को नूरपुर ब्लॉक कार्यालय परिसर मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विकास क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में 15 पंचायत सदस्यों के पद भी रिक्त थे। लेकिन केवल ग्राम पंचायत धुंधली के वार्ड पंच व नौ के लिए केवल एकल नामांकन आने से वहां दोनों पदों पर निर्विरोध सदस्य चुने गए। जबकि 13 पदों पर कोई नामांकन न होने के कारण सदस्य पद रिक्त रह गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।